फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   पचास हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा

पचास हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
पचास हजार की लूट करने वाले दो बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन


जहांगीरपुर। कस्बे में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन भाइयों से 50 हजार रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनके पास से पुलिस ने लूट 18,600 रुपये और तमंचा-कारतूस बरामद किए हैं। वहीं पुलिस को चकमा देकर तीसरा साथी भागने में सफल हो गया।

बता दें कि 28 जून को क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी विनोद जादौन पीएनबी से 50 हजार रुपये निकालने के बाद अपने भाई शिव सिंह और शेर सिंह के साथ बाइक पर घर जा रहा था। कस्बे से रखेड़ा की तरफ थोड़ी दूर जाने पर बुलेट पर सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया। मारपीट करते हुए बदमाशों ने विनोद की जेब से पचास हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस काफी दिनों से बदमाशों की तलाश में जुटी थी। थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब ढाई बजे वह अपनी टीम के साथ कलाखुरी नहर के पास गस्त पर थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बदमाशों ने बाइक रोक दी और वापस लौटने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जनपद गौतमबुद्ध नगर के गांव चीचली निवासी मोंटी उर्फ मुनेश, शहंशाह उर्फ मुकेश के रूप में की गई। वहीं तीसरा साथी दीपू भाग गया। पकड़े गए बदमाशों ने 28 जून को बाइक सवार तीन भाइयों से लूट की वारदात अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मोंटी के पास 9500 रुपये ओर शहंशाह के पास 9100 रुपये बरामद किए किए हैं। साथ ही उनके पास मौजूद दो तंमचा, कारतस, बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed