फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल किया साफ

ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल किया साफ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख का माल किया साफ
विज्ञापन


अरनियां। थाना क्षेत्र के गांव रूदरी में मकान का ताला तोड़कर घुसे बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। वारदात के दौरान परिवार गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहा था। सुबह जगने पर पीड़ित परिवार को वारदात की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाना पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

रविवार रात गांव रूदरी निवासी ज्वाला सिंह अपने मकान के सभी कमरों में ताला लगाकर परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। देर रात किसी समय चोर ताला तोड़कर मकान में घुस गए। चोरों ने घर में रखी 42 हजार रुपये की नगदी, सोने-चांदी की ज्वैलरी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये के सामान चोरी कर लिया। सुबह जब ज्वाला सिंह की नींद खुली और वह छत से उतरकर नीचे पहुंचे तो कमरों का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी और ज्वैलरी गायब मिले। आरोप है कि वारदात की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर पीड़ित और ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। हालांकि पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। अरनिया थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed