{"_id":"5d165cdc8ebc3e3cf10eac6b","slug":"15617466311550-khurja-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक सवार भाईयों से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक सवार भाईयों से 50 हजार लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बाइक सवार भाईयों से 50 हजार लूटे
जहांगीरपुर । बैंक से पचास हजार रुपये निकाल कर लौट रहे तीन भाईयों को बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट कर पचास हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित भाईयाें ने जहांगीरपुर थाना पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए जांच शुरु कर दी है।
क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी विनोद जादौन अपने भाई शिव सिंह और शेर सिंह संग बाइक पर सवार होकर कस्बा स्थित पीएनबी बैंक की शाखा से पचास हजार रुपये कैश निकालकर वापिस लौट रहे थे। कस्बा से तकरीबन डेढ़ किमी रखेड़ा की तरफ से पीछे से अचानक आए बुलेट पर सवार तीन बदमाशों ने तीनों भाईयों की बाइक के आगे बुलेट लगा दी। जिसके बाद मारपीट करते हुए जेब से पचास हजार रुपये निकाल लिए। बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित भाईयों ने लूट की सूचना तत्काल जहांगीरपुर थाना पुलिस को देते हुए तहरीर दी है। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है।