{"_id":"5d0fc4908ebc3e10da447df2","slug":"15613144317-khurja-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद लम्हो में ही वर्षों पुराना दोस्त बन बैठा ‘कातिल’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंद लम्हो में ही वर्षों पुराना दोस्त बन बैठा ‘कातिल’
विज्ञापन
चंद लम्हों में ही ‘कातिल’ बन गया वर्षों पुराना दोस्त
खुर्जा। दोनों अधिकतर समय साथ बिताया करते थे। दोनों के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती थी, लेकिन शनिवार रात एक मामूली सी बात पर इस दोस्ती की डोर टूट गई। दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वजह सिर्फ एक फोन कॉल करने के लिए मोबाइल मांगना और फोन न देना ही बनी, ऐसा पुलिस कह रही है। हालांकि, अधिकारी अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रहे हैं।
नगर के मोहल्ला बुर्ज उस्मान निवासी नसीर और फारुख के बीच वर्षों पुरानी दोस्ती थी। दोनों एक दूसरी पर जान छिड़कते थे। दोनों एक दूसरे अपनी बातें भी साझा किया करते थे। शनिवार शाम फारुख ने अपने दोस्त नसीर को गोली मार दी। उपचार के दौरान नसीर ने दम तोड़ दिया। वहीं, हत्या की वजह फारुख द्वारा नसीर से एक कॉल करने के लिए उसका मोबाइल मांगना और नसीर का इंकार कर देना बताया जा रहा है। हालांकि, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। दोस्ती के बीच एक फोन कॉल न कराना हत्या की वजह होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक जांच में अब तक यही तथ्य सामने आ रहा है। सीओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति पूर्ण रुप से स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, फारुख किससे बात करना चाहता था, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में टीम दबिश देने में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।