{"_id":"5d07d6ec8ebc3e30bb0b2c97","slug":"15607948481212-khurja-news8","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर में डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र लापता
खुर्जा। घर में पिता की डांट से नाराज होकर 12वीं का छात्र कहीं चला गया। पिछले चार दिनों से उसकी तलाश में परिजन भटक रहे हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है।
गांव सांरगपुर निवासी 17 वर्षीय मनोज कुमार 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 14 जून को उसके पिता ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया। उसके बाद से मनोज घर से गायब है। परिजनों ने अपने रिश्तेदारी से लेकर हर जानकारों से पूछताछ की लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिछले चार दिनों से बेटे की तलाश में भटक रहे परिजनों को अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित परिवार के लोगों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने छात्र की तलाश करने का आश्वासन परिजनों को दिया है।