{"_id":"5cf969fdbdec22073c2c972b","slug":"1559849463811-khurja-news91","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 11 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 11 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़े ट्रक में घुसी रोडवेज बस, 11 घायल
- खुर्जा के अलीगढ़ चुंगी के पास हुआ हादसा
- लोनी डिपो की थी बस, सुबह हुई घटना से अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ चुंगी के पास रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में करीब 11 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं बाद में अन्य यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कर भेजा गया।
बृहस्पतिवार तड़के करीब 04 बजे लोनी डिपो की रोडवेज बस कायमगंज से दिल्ली जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र में अलीगढ़ चुंगी के पास पहुंचने पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और वहां खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह बस में फंसी सवारियों को बाहर निकाला। हादसे में बस में सवार दिल्ली नागलोई निवासी रेनू शर्मा, नीरज शर्मा, एटा निवासी आरिन और केसरी, फर्रुखाबाद निवासी अरुण, गोपाल और पुष्पेंद्र तथा मैनपुरी निवासी आशीष समेत 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से लोगों ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि मामूली चोट लगने के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हादसे में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
हाईवे पर सड़क दुर्घटना में दो घायल
नरौरा। नेशनल हाईवे पर गांव नवीपुर खेड़िया के पास डिबाई से अपने गांव नवीपुर खेड़िया लौट रहे बाइक सवार दो युवकों को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हाइसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। उन्हें सीएचसी डिबाई से प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडीकल सेंटर रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नवीपुर खेड़िया निवासी युवक रविंद्र कुमार व अतुल कुमार अपनी बाइक से डिबाई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पहुंचने से पहने नरौरा थाना क्षेत्र में एक निजी बस ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विद्युत करंट से चालक घायल
नरौरा। एचटी लाइन से सटे ट्रक में बिजली करंट आने से चालक झुलस गया। ग्रामीणों ने बताया कि एचटी लाइन के तार से ट्रक के सटने के कारण विद्युत करंट आ गया। चालक कलुआ झुलस गया। उसे अस्पताल भेजा गया हे। परिचालक आमिर निवासी गांव मीठेपुर बाल-बाल बचा।