{"_id":"5be49674bdec2269407efeec","slug":"151541707380-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी बन महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी बन महिला के खाते से 25 हजार रुपये उड़ाए
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ठेर निवासी महिला के खाते से 25 हजार रुपये ठगी की गई है। घटना की तहरीर पुलिस को दे कार्रवाई की मांग की गई है। गुरुवार को मोहल्ला ठेेर निवासी प्रवीण की पत्नी सारिका के फोन पर किसी व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। साथ ही बताया कि एक रिश्तेदार उनके खाते में रुपये भेजेंगे।
ठग ने महिला को उसके बहनोई का नाम बताया। महिला को ठग पर यकीन हो चुका था। ठग ने महिला से खाता संख्या और एटीएम पिन की जानकारी मांगी। महिला ने सारी जानकारी दे दी। कुछ देर बाद महिला के खाते से 25 हजार रुपये निकलने का संदेश प्राप्त हुआ। महिला ने संदेश देखने के बाद बैंक कर्मचारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति को फोन किया। उसके कहा कि रुपये आने का नहीं बल्कि निकाले जाने का संदेश आया है। ठग ने महिला से कहा कि वह दूसरा खाता संख्या बताए। उसमें 50 हजार रुपये जमा करने हैं। इसके बाद महिला ने दूसरे खाते की जानकारी भी दे दी। लेकिन कोई रुपया जमा नहीं होने पर महिला ने फिर से उस नंबर पर संपर्क किया। लेकिन वह नंबर बंद हो चुका था। महिला को ठगी का अहसास हुआ तो उसने पति को सूचना दी। इसकी सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति ने तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस अब जांच कर रही है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित अभी तक उनसे नहीं मिला है लेकिन अगर तहरीर आई है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।