{"_id":"5b3e53ba4f1c1b0e278b4b80","slug":"151530811322-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट व हवाई फायर करने के आरोप में दो पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट व हवाई फायर करने के आरोप में दो पर केस दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 05 Jul 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हवाई फायरिंग करने के आरोप में दो पर केस दर्ज
पलवल। ढाबे पर खाना खा रहे व्यक्ति के साथ मारपीट करने व हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी मनोज के अनुसार, गांव अल्लीका निवासी कृष्ण ने शिकायत दर्ज कराई है कि गत 3 जुलाई को वह गांव लालवा स्थित ढाबे पर खाना खा रहा था उसी समय वहां गांव लोहागढ़ निवासी शीतल व गांव भमरौला निवासी उमेश आ गए, जिन्होंने पुरानी रंजिश रखते हुए कृष्ण के साथ मारपीट शुरू कर दी और हवाई फायर कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी उमेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।