फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   मारपीट करके दस हजार रुपये छीने

मारपीट करके दस हजार रुपये छीने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मारपीट कर दस हजार रुपये छीने
विज्ञापन


खुर्जा। रंजिशन मारपीट करके दस हजार रुपये छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारीनगर निवासी ललतेश के मुताबिक परिवार की एक व्यक्ति से रंजिश चली आ रही है।

सोमवार शाम आरोपी अपने दो-तीन साथियों के साथ घर में घुस आया और उसने मारपीट करना शुरू कर दिया। परिजनों के बचाने पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। साथ ही घर में रखे हुए दस हजार रुपये भी उनसे छीन लिए। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों के शोर मचाने पर कॉलोनी के लोगों को आता देखकर सभी आरोपी मौके से भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसके परिवार के साथ मारपीट कर चुके हैं। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed