फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   सूर्य कुंड मेले के दौरान चाट के रुपये मांगने पर झगड़ा, चाकूबाजी

सूर्य कुंड मेले के दौरान चाट के रुपये मांगने पर झगड़ा, चाकूबाजी

Wed, 14 Nov 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
संभल। सूर्य कुंड मेले के दौरान मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे हंगामा खड़ा हो गया। मेले में कुछ देर के लिए अफरातफरी भरा माहौल बन गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

सूर्यकुंड मेले में असमोली के रामनगर निवासी युवक राहुल ने चाट-पकौड़ी के ठेले पर 28 रुपये के गोल गप्पे खाए। प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल ने बताया कि दो रुपये कम कराने को लेकर उसका ठेले वाले दुकानदार से विवाद हुआ। विवाद में राहुल ने दुकानदार को थप्पड़ मार दिया। दुकानदार ने सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। आपस में खींचतान के दौरान राहुल को चाकू लग गया। राहुल घायल हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में बीच बचाव किया और घायल तथा ठेले वाले को अपने कब्जे में लिया। इसी दौरान कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। घायल को अस्पताल भेजा गया तथा दुकानदार को कोतवाली भेजा गया। इस घटना में कोई तहरीर नहीं आई। तहरीर आने पर पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed