{"_id":"5b64b3704f1c1bb35d8b7187","slug":"121533326192-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरायतरीन में घर से 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरायतरीन में घर से 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में गुरुवार की रात्रि चोर घर में घुसकर 85000 रुपये, सोने की चेन सहित करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। सुबह को सो कर उठने पर घटना की जानकारी हुई जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई है।
सरायतरीन के मोहल्ला बरखेरियान निवासी अरशद अपने नए मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान के निर्माण के दौरान वह पास में ही अपने रिश्ते के मौसा यूसुफ के खाली पड़े घर में रह रहे हैं। उनके घर की चहारदीवारी नीची है। गुरुवार की रात्रि किसी समय चोर घर में घुस गए। कमरे का ताला तोड़कर अरशद के 85000 रुपये तथा दूसरे स्थान पर रखे 4700 रुपये, सोने की चैन, दो मोबाइल चोरी कर ले गए। अरशद के मुताबिक चोर 1.50 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए हैं। सुबह को बहन बव्वो उठी तो उसने देेखा घर का सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में जाकर देखा तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को तहरीर दी गई है।