{"_id":"5b3e72c64f1c1ba1288b4e74","slug":"11530819270-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक को उठाकर भागे दो युवक को धुनाई कर पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक को उठाकर भागे दो युवक को धुनाई कर पुलिस के हवाले किया
Updated Fri, 06 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/सिंहपुरसानी। खेत पर खड़ी बाइक उठाकर भागे दो युवकों को गांव सिंहपुरसानी के लोगों ने पकड़कर नखासा पुलिस के हवाले किया है। पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटनाक्रम के मुताबिक सिंहपुरसानी निवासी सचिन चाहल गुरुवार को शाम चार बजे बाइक से अपने खेत पर गया था। खेत के बाहर उसने बाइक खड़ी कर दी। इसके बाद वह खेत में चला गया। कुछ ही देर में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने सचिन की बाइक के पास अचानक बाइक रोकी और सचिन की बाइक में चाबी लगाई। बाइक ले जाने लगा। सचिन की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाया। सचिन दौड़ा भी लेकिन तब तक वे लोग बाइक लेकर भाग चुके थे। लेकिन कुछ दूरी पर जाकर सचिन की बाइक अचानक बंद हो गई। युवक सचिन की बाइक छोड़कर अपनी बाइक से भागने लगे। सचिन दूसरी बाइक से उनका पीछा कर रहा था। सचिन ने बाइक चोरी करके भागने वाले तीन लोगों में से दो को पकड़ लिया एक भाग गया। आसपास काम कर रहे लोग भी आ गए। इन दोनों की आक्रोशित लोगों की धुनाई की। इसके बाद इनका नाम पता पूछा जिसमें युवकों ने अपने को फत्तेपुर देव का निवासी बताया। पुलिस को खबर दी गई। युवकों को पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन