{"_id":"5b01adce4f1c1be7408b6b8e","slug":"11526836686-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवल टोल टैक्स वालो की एक और गुंडागर्दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलवल टोल टैक्स वालो की एक और गुंडागर्दी
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोलकर्मियों की बढ़ रही गुंडागर्दी, महिलाओं से भी की हाथापाई
पलवल। राजमार्ग पर श्रीनगर स्थित टोल टैक्स बैरियर पर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। टोल वसूलने के लिए आए दिन किसी न किसी वाहन चालक से झगड़ा होता है। उस झगड़े के कारण वहां इतना जबरदस्त जाम लग जाता है कि वाहन चालक एक-एक घंटा तक जाम में फंसे रहते हैं। ऐसा ही मामला शनिवार की दोपहर को देखने को मिला। टोलकर्मियों ने गुरुग्राम के एक व्यापारी परिवार से मारपीट की। महिलाओं द्वारा विरोध करने पर टोल पर तैनात बाउसंरों ने महिलाओं से भी बदतमीजी की जिसकी लिखित शिकायत सदर थाने में भी दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर को गुरुग्राम का एक व्यापारी परिवार सहित तीन गाड़ियों में गोवर्धन की परिक्रमा के लिए जा रहे थे। उनके साथ महिलाएं और बच्चे भी थे। जब वे पलवल से आगे हाईवे पर टोल बैरियर पर पहुंचे तो वहां जाम लगा हुआ था। उनकी लाइन में बूम करीब 15-20 मिनट से नीचे गिरा हुआ था। उनके बेटे ने टोलकर्मियों से कहा कि वे लेट हो रहे हैं। यदि मशीन खराब है तो या तो बूम को हाथ से ऊपर उठा दें या फिर गाड़ी बैक करा दूसरी लाइन से निकलवा दें। आरोप है कि इतना कहते ही टोलकर्मियों ने उनके बेटे पर पीछे से सिर में कोई भारी वस्तु से वार किया। जब उन्होंने विरोध किया तो कर्मियों ने उन्हें भी लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
यह देख अन्य गाड़ियों में सवार महिलाएं भी घबरा कर गाड़ी से नीचे उतर गईं। आरोप है कि टोलकर्मियों ने महिलाओं से भी हाथापाई की व एक लड़की का गला दबाने की कोशिश की। वे अपनी जान बचाकर टोलकर्मियों की गुंडागर्दी की शिकायत लेकर मुंडकटी चौकी पहुंचे। चौकी वालों ने कहा कि ये सदर थाने का मामला है। इसके बाद वे वापस पलवल की तरफ आए तथा सदर थाने में पुलिस को अपनी शिकायत दी। पीड़ित का कहना है कि वे महिला थाने में भी शिकायत लेकर पहुंचे थे, लेकिन महिला थाने में उन्हें सदर थाना का मामला कहकर लौटा दिया गया। उन्होंने बताया कि सदर थाने में उनसे शिकायत लेकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इस बारे में सदर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार का कहना है कि शिकायत मिली है तथा मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में जो भी कर्मचारी दोषी मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।