फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   लीड बैंक मैनेजर और बैंक शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

लीड बैंक मैनेजर और बैंक शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर और बैंक शाखा प्रबंधक पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


खुर्जा। डीएम के आदेश पर लीड बैंक मैनेजर और ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के शाखा प्रबंधक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित शिकायतकर्ता ने बैंक शाखा प्रबंधक पर रिश्वत मांगने व धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं लीड बैंक मैनेजर पर एकतरफा जांच करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी गई है।

खुर्जा के सिटी स्टेशन मार्ग निवासी राजेश कुमार पुत्र चंद्रपाल ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 29 जून 18 को जीआर इंडस्ट्रीज के चेक के माध्यम से उन्होंने ओरिएंटल बैंक के सीसी लिमिट खाते का चेक आरटीजीएस करने के लिए दिया था। पीड़ित का आरोप है कि खाते का नवीनीकरण न होने की बात कहते हुए यह कहा गया कि सीसी लिमिट खाता सुचारु नहीं है। इसके बाद पीड़ित ने खाते को शुरू करने के लिए जरूरी दस्तावेज बैंक को दिए। आरोप है कि बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा लिमिट खाते को सुचारु करने के लिए राजेश कुमार से रिश्वत के रूप में 20 हजार रुपये मांगे गए। इसके बाद बैंक के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर पीड़ित को खाते के नवीनीकृत होने की जानकारी भी हुई। शिकायत के बाद भी शाखा स्तर पर खाते का संचालन नहीं हुआ। इसके बाद पीड़ित ने 20 जुलाई 18 को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच बुलंदशहर एलडीएम सतपाल मेहता को सौंपी गई। पीड़ित का आरोप है कि लीड बैंक मैनेजर ने भी साठगांठ कर एक तरफा जांच की। इसके बाद पीड़ित ने लीडबैंक मैनेजर और ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स खुर्जा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ डीएम से शिकायत की। डीएम के आदेश के बाद कोतवाली में शाखा प्रबंधक विजय यादव और एलडीएम सतपाल मेहता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि डीएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उधर लीड बैंक मैनेजर सतपाल मेहता ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। मैने कोई जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं लगाई है। द्वेश के चलते शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने आरोप लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed