फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   11 lakhs of stolen from two houses in BHALAMLA

भैलामऊ में दो घरों से 11 लाख की चोरी

Wed, 27 Dec 2017 11:27 PM IST
हरदोई, उत्तर प्रदेश
हरदोई, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 27 Dec 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
11 lakhs of stolen from two houses in BHALAMLA
शेर सिंह के घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोनार थाना क्षेत्र के भैलामऊ में मंगलवार रात चोरों ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत दो घरों को निशाना बनाया। दोनों घरों से लगभग 11 लाख रुपये के रुपये, जेवर चोरी कर ले गए। इसके बावजूद लोनार थाने की पुलिस घटना को सामान्य बताकर पल्ला झाड़ती रही।
विज्ञापन


भैलामऊ निवासी शेर सिंह पुत्र शंकर सिंह अपने बेटे अभिषेक सिंह के साथ जम्मू में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं। इस समय खेत में नलकूप के लिए बोरिंग कराने और मकान का निर्माण कराने के लिए पिता व पुत्र पांच दिन पहले गांव आए थे। मंगलवार को शंकर सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ घर के मुख्य द्वार के बाहर बने बरामदे में सोए थे। पुत्र अभिषेक सिंह अपनी पत्नी सविता और पुत्री परी के साथ अंदर के कमरे में सोया था।
विज्ञापन


रात के बाद मेन गेट खोलकर अंदर घुसे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़ दिया। यहां बक्सों में रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये के जेवर और डेढ़ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। आहट मिलने पर अभिषेक जागकर बाहर की तरफ आया तब तक चोर हड़बड़ाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी यूपी 100 को दी गई तो सुबह लगभग ढाई बजे पुलिस टीम पहुंची और घटना की जानकारी लोनार थाने में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद जांच के लिए लोनार थाने की पुलिस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। उधर, गांव में ही रहने वाले जिला पंचायत के पूर्व सदस्य नत्थूलाल के घर को भी चोरों ने निशाना बना लिया। रात में उनके घर में घुसे चोरों ने कमरे व बक्से के ताले तोड़ दिए। बक्सों में रखे लगभग चार लाख रुपये के जेवर और दस हजार रुपये चोर चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी नत्थूलाल को सुबह सात बजे तब हुई जब उनकी पत्नी घर के पिछले हिस्से में बने कमरे में किसी कार्य से गईं। दोनों ही घटनाओं को लेकर पीड़ितों ने तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।


शेर सिंह के औजारों से ही तोड़ा ताला
भैलामऊ में शेर सिंह के घर घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़ने के लिए शेर सिंह के ही औजारों का इस्तेमाल किया। दरअसल शेर सिंह अपनी पत्नी गुड्डी देवी के साथ कल्पवास के लिए फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर जाते हैं। मंगलवार रात तक पुत्र अभिषेक सिंह ने इसके लिए तैयारियां कराई थीं। लकड़ी आदि चीरने के लिए कुल्हाड़ी, चाकू और कुदाल भी वहीं रखे हुए थे। चोर घर के अंदर घुसे और तालों को तोड़ने के लिए शेर सिंह के कुल्हाड़ी, चाकू और कुदाल का इस्तेमाल किया।

अभिषेक बोला सब्जी के पैसे नहीं बचे
चोरी गए माल के बारे में अभिषेक से जानकारी की तो वह फफक पड़ा। पुलिस के रवैये से आहत अभिषेक ने कहा कि सब कुछ चला गया, सब्जी खरीदने तक के लिए रुपये नहीं बचे। ढांढस बंधाए जाने के बाद उसने कहा कि लोनार थाने के पुलिस कर्मी लगातार चोरी गए माल की कीमत कम बताने को दबाव बनाते रहे। इतना ही नहीं काफी देर तक यह प्रयास भी किया गया कि घटना को छिपा लिया जाए।

कोहरा न होता तो पकड़ लेते चोर
चोरी की वारदात ने शेर सिंह और उसके पुत्र अभिषेक को बिलकुल तोड़ दिया, लेकिन उनका हौसला अब भी मजबूत है। अभिषेक और शेर सिंह ने बताया कि वह लोग आहट मिलने पर जागे, तो हड़बड़ाकर चोर भाग खड़े हुए। पिता पुत्र ने चोरों का पीछा भी किया, लेकिन कोहरे का फायदा उठाकर चोर भाग गए। अभिषेक की मानें तो चोरों की संख्या पांच थी। तीन ने शॉल ओढ़ रखी थी।

चोर ले गए रुपये व जेवर
बघौली। गंभीर पुरवा में मंगलवार रात चोरों ने दो सगे भाइयों के घर को अपना निशाना बना लिया। चोर एक के घर से करीब एक लाख का सामान व दूसरे के घर से बर्तन चुरा ले गए। चोरों ने गांव में अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने पर वह भाग गए। गंभीर पुरवा निवासी रामपाल पुत्र जंगली एक माह से बीमार चल रहा है। वह कछौना के एक अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार रात परिवार के सदस्य व भाई श्याम प्रकाश भी अस्पताल में था।


देर रात चोरों ने रामपाल के घर को निशाना बनाया। चोर घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे जोड़ी सोने के झाला, चांदी की कर्धनी, तीन जोड़ी पायल, एक मांग बेंदी, 9 साड़ी, 5 हजार रुपये व पीतल के बर्तन उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने श्याम प्रकाश के घर से बर्तन चुरा लिए। दोनों घरों पर हाथ साफ करने के बाद चोरों ने पूरन व गोविंद के मकान में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। परिजनों व ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर भाग गए। सुबह घर पहुंचे श्याम प्रकाश ने सामान बिखरा देख पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसओ विनोद मिश्रा ने बताया जांच की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed