{"_id":"5bb671fd867a55295351bbf7","slug":"101538683389-sambhal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्भवती महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव में गर्भवती महिला ने गांव के लोगों पर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सीओ संभल को तहरीर दी है।गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार को पीड़िता ने बताया कि वह 30 सितंबर की शाम को खेत पर पशुओं के लिए चारा काट रही थी। इसी दौरान गांव के चार युवकों ने आकर पकड़ लिया और तमंचे का भय दिखाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने पति और ससुरालियों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाना पहुंचे। घटना की जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा देते हुए उपचार कराने की बात कहकर टाल दिया। घटना के बाद से कई बार थाने के चक्कर लगा दिए लेकिन थाना पुलिस सुनने को तैयार नहीं है। क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन