IND Inning
143/2 (12.0 ov)
Sanju Samson 75(35)*
Shivam Dube 1 (4)
WI elected to bowl
{"_id":"6a28f067c1c26f013e0390b5","slug":"was-suryakumar-yadav-s-exit-planned-before-the-world-cup-asian-games-long-list-sparks-questions-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Team India: T20 विश्वकप से पहले ही कर ली गई थी सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी? इस लिस्ट से हो चुका था सब क्लीयर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Team India: T20 विश्वकप से पहले ही कर ली गई थी सूर्यकुमार को हटाने की तैयारी? इस लिस्ट से हो चुका था सब क्लीयर
Wed, 10 Jun 2026 10:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 10 Jun 2026 10:35 AM IST
सार
विश्व कप से पहले ही सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर संकेत मिलने लगे थे। एशियाई खेलों के लिए भेजी गई प्रारंभिक सूची में पूर्व भारतीय कप्तान का नाम शामिल नहीं था। अब उनके टीम से बाहर होने की चर्चाओं के बीच यह फैसला सवाल खड़े कर रहा है कि क्या उनकी विदाई की पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी थी।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
विस्तार
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने इस वर्ष टी-20 विश्वकप जीता जरूर, लेकिन उनके भविष्य को लेकर पटकथा इस टूर्नामेंट से पहले ही लिख दी गई थी। टी-20 विश्वकप सात फरवरी से शुरू हुआ, लेकिन बीसीसीआई ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को संभावित खिलाड़ियों की लांग लिस्ट इसकी शुरुआत से पहले ही भेज दी थी। सूत्र बताते हैं कि इस लिस्ट में सूर्या का नाम नहीं था। इसका मतलब साफ है कि बीसीसीआई थिंक टैंक के मन में यह बात पहले से ही थी कि 2028 के टी-20 विश्वकप की योजना में सूर्यकुमार फिट नहीं बैठ रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बीसीसीआई के लिए अहम बना एशियाड
क्रिकेट के ओलंपिक में शामिल होने और पाकिस्तान से कड़वाहट चरम पर होने के कारण बीसीसीआई के लिए एशियाई खेल महत्वपूर्ण हो गए हैं। एशियाई खेलों की लांग लिस्ट में बीसीसीआई ने कुछ परिवर्तन जरूर किए। एशियाड में मुख्य टीम भेजने का फैसला हुआ, लेकिन टी-20 विश्वकप जीतने के बावजूद 35 वर्षीय सूर्या को उससे बाहर रखा गया।

इस कारण हटाया गया
कोच गौतम गंभीर अपनी लंबी योजनाओं के लिए जाने जाते हैं। 2024 का विश्वकप जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी-20 से संन्यास की घोषणा की थी। इसके बाद सूर्यकुमार को कप्तान बनाते हुए कहा गया था कि उन्हें 2026 टी-20 विश्वकप को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी मिली है। 2026 विश्वकप आते ही बोर्ड ने 2028 विश्वकप की योजना को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया। इसमें सूर्य की खराब फॉर्म और उनकी बढ़ती उम्र ने अहम भूमिका निभाई, जिसके चलते विश्वकप से पहले ही वह भविष्य की योजनाओं से बाहर हो गए।