{"_id":"5b066eea4f1c1be0408b7904","slug":"uttarakhand-anuj-rawat-under-19-cricket-captain-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के अनुज रावत को अंडर-19 क्रिकेट में नॉर्थ जोन की कमान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
उत्तराखंड के अनुज रावत को अंडर-19 क्रिकेट में नॉर्थ जोन की कमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 24 May 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
anuj rawat
रामनगर निवासी अनुज रावत को हिमाचल प्रदेश में होने वाली अंडर-19 क्रिकेट इंटर जोनल टूर्नामेंट के लिए कप्तान बनाया गया है। यह टूर्नामेंट ऊना में 23 मई से आठ जून तक होगा। इसमें नॉर्थ जोन, ईस्ट जोन, साउथ जोन, सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन की टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।
विज्ञापन
अनुज रावत विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हाल ही में धर्मशाला में एक माह के कैंप में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह वर्तमान में दिल्ली रणजी टीम का हिस्सा भी हैं। अंडर-19 एशिया कप में भी अपने बल्ले का जौहर दिखा चुके हैं। इस उपलब्धि पर रामनगर क्रिकेट एकेडमी, क्रिकेट एसोसिएशन, कोल्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने खुशी जताई है। खुशी जताने वालों में कोच सतीश पोखरियाल, एसोसिएशन महासचिव पीसी वर्मा, मीडिया प्रभारी कमल पपनै, दीपक मेहरा, कोच मनोज भट्ट, मनोज रावत, राजू नेगी, विक्की साह शामिल हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया में शामिल होने का सपना : अनुज
अनुज रावत ने मोबाइल पर हुई बातचीत में बताया कि वह चयनकर्ताओं का भरोसा टूटने नहीं देंगे। शानदार प्रदर्शन के दम पर खिताबी जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। उन्होंने बताया कि उनका सपना भारतीय टीम में खेलने का है, इसलिए वह जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वह वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा से क्रिकेट की बारीकियां सीख रहे हैं।
विज्ञापन