फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP U-23 trials starts in kamla club ground kanpur

यूपी अंडर-23 टीम चयन की प्रक्रिया शुरू 

Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
UP U-23 trials starts in kamla club ground kanpur
कानपुर के कमला क्लब में अंडर 23 का ट्रायल देता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला कानपुर
यूपी अंडर-23 टीम का ट्रायल गुरुवार से कमला क्लब में शुरू हुआ। इसमें प्रदेशभर से 450 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। सर्वाधिक 40-40 खिलाड़ी लखनऊ और इलाहाबाद मंडल से है। उधर, सेलेक्टरों ने पहले दिन कुल 200 खिलाड़ियों का ट्रायल लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन हर साल विभिन्न टीमों का ट्रायल आयोजित करता है। इसी क्रम में इस बार यूपी अंडर-23 टीम का ट्रायल 10 सितंबर तक होगा। इसके बाद 11 व 12 को ट्रायल मैच होंगे। 13 सितंबर को रिजर्व रखा गया है। यदि ट्रायल की डेट बढ़ती है तो फिर 12 व 13 को ट्रायल मैच होंगे। इस बार ट्रायल मैच कमला क्लब और आईआईटी मैदान में होंगे। ट्रायल की जिम्मेदारी सीनियर सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रिजवान शमशाद, ज्ञानेंद्र पांडेय, अंबरीश गौतम, कन्हैयालाल तेजवानी और मनोज मुदगल के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed