फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   trent boult and tom latham shines in new zealand lead against sri lanka

NZvSL: बोल्ट की आंधी के बाद लैथम ने किया धमाका, न्यूजीलैंड की टेस्ट पर पकड़ मजबूत

Thu, 27 Dec 2018 01:10 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Thu, 27 Dec 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
trent boult and tom latham shines in new zealand lead against sri lanka
ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट (6 विकेट) और टॉम लैथम (74*) के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 

विज्ञापन


क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक कीवी टीम ने अपनी दूसरी पारी में 79 ओवर में 2 विकेट खोकर 231 रन बना लिए हैं। लैथम के साथ अनुभवी रॉस टेलर 25* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस तरह न्यूजीलैंड की बढ़त 305 रन की हो चुकी है जबकि उसके 8 विकेट शेष हैं। 
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की पहली पारी 178 रन के जवाब में श्रीलंका ने गुरुवार को अपनी पारी 4 विकेट पर 88 रन से आगे बढ़ाई। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की आंधी चली और उन्होंने महज 20 मिनट में श्रीलंका को ऑलआउट कर दिया। मेहमान टीम की पहली पारी सिर्फ 104 रन पर सिमटी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्ट ने आज 15 गेंदों में सिर्फ चार रन देकर 6 विकेट हासिल किये। उन्होंने रोशन सिल्वा (21), निरोशन डिकवेला (4), दिलरुवान परेरा (0), सुरंगा लकमल (0), दुश्मांथा चमीरा (0) और लहिरू कुमारा (0) को आउट किया। एंजेलो मैथ्यूज़ 33 रन बनाकर नाबाद रहे। बोल्ट के अलावा पहली पारी में टिम साउदी ने तीन और कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने एक विकेट लिया।

न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 74 रन की बढ़त मिली। इसके बाद दूसरी पारी में कीवी टीम को ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई। जीत रावल (74) ने टॉम लैथम के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन जोड़े। जीत रावल को दिलरुवान परेरा ने आउट किया, लेकिन फिर लैथम ने कप्तान केन विलियमसन (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी निभाई। 


टॉम लैथम ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और तीसरे विकेट के लिए रॉस टेलर (25*) के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 रनों की अविजित साझेदारी निभाकर टीम की बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया है। स्टंप्स के समय टॉम लैथम 74 रन बनाकर नाबाद थे।

संक्षिप्त स्कोरकार्ड:

न्यूज़ीलैंड: 178 एवं 231/2 (टॉम लैथम 74*, जीत रावल 74)

श्रीलंका: 104 (एंजेलो मैथ्यूज़ 33*, ट्रेंट बोल्ट 6/30)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed