टीम इंडिया की 'गंभीर' समस्या: जीत के बाद श्रेयस ने लक्ष्मण को लेकर ऐसा क्या कहा? फैंस ने गौतम पर साधा निशाना
भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत में एक-दूसरे की तारीफ की। इन दोनों के बयान के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर गंभीर की भूमिका को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या गंभीर टीम इंडिया को प्रेरित नहीं कर पा रहे हैं?
विस्तार
दरअसल, भारत के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर और अंतरिम मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से मिली जीत में एक-दूसरे की भूमिका की सराहना की। भारत ने इस सीरीज में अपेक्षाकृत नई टीम उतारी थी जिसमें संजू सैमसन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे कई खिलाड़ी शामिल नहीं थे। भारत ने रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 मैच में 35 रन की जीत के साथ सीरीज में क्लीन स्वीप किया। भारत ने पहला मैच सात विकेट से और दूसरा टी20 90 रन से जीता था। तीसरे टी20 में जीत के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का एक वीडियो साझा किया, जिसमें लक्ष्मण ने अय्यर की मजबूत मानसिकता की सराहना की है।
- लक्ष्मण ने इस महीने की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं श्रेयस को विशेष रूप से बधाई देना चाहता हूं क्योंकि उनके कप्तानी करियर की शुरुआत थोड़ी मुश्किल रही, लेकिन जिस तरह से उन्होंने वापसी की, वह शानदार था। वह पहले मैच से एक दिन पहले जब हमसे जुड़े और तभी से जीत के लिए आश्वस्त थे।'
- उन्होंने कहा, 'इस टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल थे। हम जानते हैं कि इंग्लैंड में खेलने वाले खिलाड़ियों में से केवल चार या पांच ही इस दौरे पर हमारे साथ शामिल थे, लेकिन वह आत्मविश्वास से भरे हुए थे। जिस तरह से कप्तान ने आप सभी को प्रेरित किया उसे देखते हुए इस जीत का बहुत सारा श्रेय कप्तान को जाता है।'
- इसके बाद अय्यर ने लक्ष्मण का आभार व्यक्त किया जिन्हें मुख्य कोच गौतम गंभीर को विश्राम दिए जाने के बाद इस दौरे के लिए अंतरिम कोच नियुक्त किया गया था। अय्यर ने कहा, 'इस सीरीज में कुछ कैच छोड़ने के अलावा हमारा प्रदर्शन बेदाग रहा। सहयोगी स्टाफ सहित टीम के हर सदस्य ने अपना योगदान दिया।'
- उन्होंने कहा, 'हमें प्रेरित करने और हमारा हौसला बढ़ाने के लिए वीवीएस सर आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। हर दिन जब हम मैदान पर कदम रखते थे, तो मुझे लगता था कि आपने जो कुछ भी कहा वह बिल्कुल सही था और हम उससे जुड़ाव महसूस कर सकते थे। इसलिए आपका बहुत-बहुत आभार।'
श्रेयस के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने इसे गंभीर से जोड़ते हुए कहा कि आयरलैंड और इंग्लैंड में गंभीर के कोच रहते भारतीय टीम टी20 सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। आयरलैंड ने भारत को 2-0 से और इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया था। इसके बाद गंभीर समेत नए कप्तान श्रेयस की जमकर आलोचना हुई थी। भारतीय टीम फिर वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवा बैठी थी।
Yesterday #Vaibhav played 49 balls, first time in international cricket,
— Er Devi Prasanna Misra (@misra_devi) July 27, 2026
credit goes to #VVS.#Vaibhav is the future of Team India.
He is only 15 yrs old, should be treated gently, as did #VVS.
Well played my dear, stay always healthy & blessed.
वेरी वेरी स्पेशल लक्ष्मण को नियमित रूप से कोच बनालो फिर 2027 का वर्ल्ड कप भी हमारा है टेस्ट में भी वापस नंबर 1 पर आ जाएंगे टी२० में भी लगातार वर्ल्ड चैंपियन रहेंगे
— Ramesh rajpurohit (@rameshsingh9166) July 27, 2026
Permanent coach vvs
— देशभक्त (@deshbhakt0026) July 27, 2026
Sack gg and vvs as head coach
— no_name (@rb171833) July 27, 2026