फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   team india beat srilanka by 16 runs in women world cup

महिला वर्ल्ड कप: टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी, श्रीलंका को 16 रनों से हराया

Thu, 06 Jul 2017 08:57 AM IST
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Jul 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
team india beat srilanka by 16 runs in women world cup
वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम अपनी पूरी फॉर्म में नजर आ रही है और इसी फॉर्म में भारत ने बुधवार को श्रीलंका को 16 रनों से हराकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत हासिल की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 233 रनों का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


जवाब में विपक्षी टीम 50 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 216 रनों पर ही ढेर हो गई। मैच में दीप्ति शर्मा शानदार फॉर्म में दिखी। उन्होंने बल्ले और बॉल दोनों ही से कमाल किया। दीप्ति को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दीप्ति के अलावा कप्तान मिताली राज ने 53 रनों की सटीक पारी खेली। वहीं गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी और पूनम यादव ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन


भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 78 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज श्रीपल्ली वीराकोड्डा ने 3 और लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाज इनोका रनावीरा ने लिए 2 विकेट अपने नाम किए। बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर अच्छी नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 रन जोड़ते-जोड़ेते दोनों ओपनर्स स्मृति मंधाना (8) और पूनम राउत (16) सस्ते में ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद कप्तान मिताली राज ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े और भारत की पारी को मजबूत करने का शानदार प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed