{"_id":"698ea74204cb6463730de331","slug":"t20-world-cup-3-matches-today-crucial-in-shaping-road-ahead-australia-vs-zimbabwe-canada-vs-uae-usa-vs-ned-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले, जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में आगे की राह तय करने में अहम होंगे आज के तीन मुकाबले, जानें
Fri, 13 Feb 2026 10:47 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 13 Feb 2026 10:47 AM IST
सार
नीदरलैंड ने पाकिस्तान से हारने के बाद अपने दूसरे मैच में नामिबिया को हराया था। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 में शुक्रवार को तीन महत्वपूर्ण मुकाबले खेले जाएंगे। अलग-अलग ग्रुप की टीमें मैदान पर उतरेंगी और अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करेंगी। पहला मुकाबला ग्रुप बी का है, जो कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे आमने-सामने होंगे। यह टूर्नामेंट का 19वां मुकाबला है। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
दोनों टीमों ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रनों से हराया था। वहीं जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से मात दी थी। ऐसे में यह मुकाबला ग्रुप बी में शीर्ष स्थान के लिए अहम साबित हो सकता है। दूसरा मैच ग्रुप डी का है, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला कनाडा और संयुक्त अरब अमीरात के बीच होगा। भारतीय समयानुसार मैच दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों टीमों को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। कनाडा को दक्षिण अफ्रीका ने 57 रनों से हराया था। वहीं संयुक्त अरब अमीरात को न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 विकेट से हार मिली थी। इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए अगले दौर की राह मुश्किल हो सकती है। तीसरा मुकाबला संयुक्त राज्य अमेरिका और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा।
नीदरलैंड ने पाकिस्तान से हारने के बाद अपने दूसरे मैच में नामिबिया को हराया था। वहीं, संयुक्त राज्य अमेरिका की टीम अब तक अपने दोनों मुकाबले हार चुकी है। पहले मैच में भारत के खिलाफ उसे 29 रनों से हार मिली थी, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने 32 रनों से शिकस्त दी थी। यदि अमेरिका को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा तो उसके लिए अगली स्टेज में पहुंचना लगभग असंभव हो जाएगा। इस तरह शुक्रवार का दिन टूर्नामेंट के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि कई टीमों के लिए यह मुकाबले आगे की राह तय करेंगे।