{"_id":"697b0c8cfed1b25fba066d30","slug":"sophie-molineux-appointed-new-all-format-captain-of-australia-team-announced-vs-india-alyssa-healy-2026-01-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Australia New Captain: यह स्टार ऑलराउंडर बनीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की नई कप्तान, भारत के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Australia New Captain: यह स्टार ऑलराउंडर बनीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की नई कप्तान, भारत के खिलाफ शुरू करेंगी अभियान
Thu, 29 Jan 2026 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 29 Jan 2026 01:00 PM IST
सार
सोफी एलिसा हीली को रिप्लेस करेंगी। हीली भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगी। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत 15 फरवरी से होगी।
विज्ञापन
सोफी मोलिनी
- फोटो : ANI/Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम को नई कप्तान मिल गई है। स्टार ऑलराउंडर सोफी मोलिनी को गुरुवार को अगले महीने वनडे विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का कप्तान नियुक्त किया गया और इस घरेलू सीरीज के बाद वह एलिसा हीली की जगह सभी प्रारूपों में कप्तानी संभालेंगी। हीली ने घोषणा की थी कि भारत के खिलाफ खेलने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। भारत के खिलाफ वह तीन वनडे और एक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगी। भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की सभी प्रारूपों के लिए टीमों की घोषणा गुरुवार को की गई।
विज्ञापन
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 15 फरवरी को सिडनी में शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से शुरू होगा। बाकी दो मैच 19 और 21 फरवरी को क्रमशः कैनबरा और एडिलेड में खेले जाएंगे। तीन मैचों की वनडे सीरीज 24, 27 फरवरी और एक मार्च को खेली जाएगी। पहला मैच ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में जबकि अगले दो मैच होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले जाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकमात्र टेस्ट मैच पर्थ के प्रतिष्ठित वाका ग्राउंड में छह से नौ मार्च तक खेला जाएगा।

सोफी मोलिनी आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं
- फोटो : ANI/Twitter
मैकग्रा उपकप्तान के रूप में बरकरार
इसके बाद मार्च में वेस्टइंडीज के दौरे पर 28 साल की मोलिनी सभी प्रारूपों में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान होंगी। ताहलिया मैकग्रा को टी20 में उपकप्तान के रूप में बरकरार रखा गया है, जबकि एक अन्य स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर एशले गार्डनर को भी टी20 में ही उपकप्तान नियुक्त किया गया है। निकोला कैरी ने सीमित ओवरों के प्रारूप में वापसी की है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल 19 वर्षीय लूसी हैमिल्टन को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

फीबी चोटिल होने के बावजूद टीम में
चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ की बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को चोटिल होने के कारण मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से बाहर होने के बावजूद सभी प्रारूपों में अपनी टीमों में शामिल किया है। अलाना किंग को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है। मेगन शट, ग्रेस हैरिस और हीथर ग्राहम वनडे टीम में शामिल नहीं हैं। मोलिनी महिला बिग बैश लीग में सबसे कम उम्र की कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स में मेग लैनिंग से कप्तानी संभाली और बाद में विक्टोरिया का नेतृत्व किया।
चयनकर्ताओं ने बाएं हाथ की बल्लेबाज फीबी लिचफील्ड को चोटिल होने के कारण मौजूदा महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) से बाहर होने के बावजूद सभी प्रारूपों में अपनी टीमों में शामिल किया है। अलाना किंग को टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से बाहर कर दिया गया है। मेगन शट, ग्रेस हैरिस और हीथर ग्राहम वनडे टीम में शामिल नहीं हैं। मोलिनी महिला बिग बैश लीग में सबसे कम उम्र की कप्तान रह चुकी हैं। उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स में मेग लैनिंग से कप्तानी संभाली और बाद में विक्टोरिया का नेतृत्व किया।
सोफी मोलिनी आरसीबी की टीम का हिस्सा हैं
- फोटो : ANI/Twitter
भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: सोफी मोलिनी (कप्तान), एशले गार्डनर (उप-कप्तान), ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनी (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशले गार्डनर, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम: एलिसा हीली (कप्तान), सोफी मोलिनी (उप-कप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्रा, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

भारतीय महिला टीम
- फोटो : BCCI Women
भारतीय महिला टेस्ट टीम इस प्रकार है: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, अमनजोत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री, प्रतिका रावल, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, रेणुका ठाकुर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, हरलीन देओल, स्नेह राणा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, काश्वी गौतम।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, भारती फुलमली, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), वैष्णवी शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, स्नेह राणा, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका ठाकुर, श्री चरणी, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (पूरा शेड्यूल)
| मैच | तारीख | शहर / मैदान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला टी20 | 15 फरवरी, 2026 | सिडनी | 1:30 PM |
| दूसरा टी20 | 19 फरवरी 2026 | कैनबरा | 1:30 PM |
| तीसरा टी20 | 21 फरवरी 2026 | एडिलेड | 2:00 PM |
| पहला वनडे | 24 फरवरी 2026 | ब्रिस्बेन | 9:00 AM |
| दूसरा वनडे | 27 फरवरी 2026 | होबार्ट | 9:00 AM |
| तीसरा वनडे | 1 मार्च 2026 | होबार्ट | 9:00 AM |
| एकमात्र टेस्ट | 6-9 मार्च 2026 | पर्थ | 11:00 AM |