फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shubman Gill Completes 3000 Test Runs, Becomes Fourth-Youngest Indian to Reach Milestone

IND vs SL: शुभमन ने रचा इतिहास, 3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने; लिस्ट में और कौन-कौन?

Sun, 23 Aug 2026 01:29 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 23 Aug 2026 01:29 PM IST
सार

शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन 3000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। 26 साल 349 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर वह ऐसा करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बने। उनसे आगे सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और दिलीप वेंगसरकर हैं। गिल ने कपिल देव को पीछे छोड़ा।

विज्ञापन
Shubman Gill Completes 3000 Test Runs, Becomes Fourth-Youngest Indian to Reach Milestone
शुभमन गिल - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक खास रिकॉर्ड में अपनी जगह बना ली है। गिल अब टेस्ट में 3000 रन पूरे करने वाले चौथे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

26 साल 349 दिन की उम्र में हासिल किया मुकाम
गिल को 3000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए इस मुकाबले से पहले सिर्फ सात रन की जरूरत थी। गॉल में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में वह इस आंकड़े से चूक गए थे। हालांकि, कोलंबो में उन्होंने ज्यादा इंतजार नहीं किया। गिल ने 23वें ओवर में केशरा नुवान्था की गेंद पर बाहरी किनारा लगाकर चौका हासिल किया और अपने 3000 टेस्ट रन पूरे किए। गिल ने यह उपलब्धि 26 साल और 349 दिन की उम्र में हासिल की। इसके साथ ही उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव को पीछे छोड़ दिया। कपिल देव ने 26 साल 356 दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 3000 रन पूरे किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shubman Gill Completes 3000 Test Runs, Becomes Fourth-Youngest Indian to Reach Milestone
शुभमन गिल - फोटो : IANS
सचिन सबसे आगे, सहवाग और वेंगसरकर भी गिल से आगे
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 3000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने सिर्फ 23 साल 228 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में वीरेंद्र सहवाग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 26 साल 157 दिन की उम्र में 3000 टेस्ट रन पूरे किए थे। दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन की उम्र में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। गिल ने 26 साल 349 दिन की उम्र में यह मुकाम हासिल कर चौथे स्थान पर अपनी जगह बनाई।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में
3000 टेस्ट रन पूरे करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी उम्र
सचिन तेंदुलकर 23 साल 228 दिन
वीरेंद्र सहवाग 26 साल 157 दिन
दिलीप वेंगसरकर 26 साल 263 दिन
शुभमन गिल 26 साल 349 दिन
कपिल देव 26 साल 356 दिन
विज्ञापन

13 गेंद बाद खोला था खाता
गिल ने अपनी पारी की शुरुआत काफी संभलकर की। उन्होंने अपना खाता खोलने के लिए 13 गेंदों का इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर चौका लगाया। इसके बाद उन्होंने जल्द ही एक और चौका लगाकर अपने 3000 रन पूरे कर लिए।

Shubman Gill Completes 3000 Test Runs, Becomes Fourth-Youngest Indian to Reach Milestone
शुभमन गिल - फोटो : IANS
यशस्वी और राहुल के आउट होने के बाद आए थे गिल
भारतीय कप्तान उस समय बल्लेबाजी करने आए जब टीम को शुरुआती झटके लग चुके थे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को लाहिरू कुमारा ने आउट किया। राहुल कट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर के पीछे कैच दे बैठे। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 45 रन बनाकर असिथा फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हुए। यशस्वी के आउट होने के बाद असिथा और उनके बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। गिल ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की और इसी दौरान अपना ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया। भारत ने पहले दिन लंच तक 25 ओवर में 88 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे।

सारांश में टीम में भी बदलाव
भारत ने दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम में कुलदीप यादव की जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन को मौका मिला। कुलदीप वायरल बीमारी के कारण मुकाबले से बाहर रहे और सारांश ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। टॉस के समय गिल ने बताया कि कोलंबो की पिच गॉल की तुलना में ज्यादा अच्छी और बल्लेबाजी के लिए बेहतर दिख रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि शुरुआती दो-तीन दिन बल्लेबाजों के लिए परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। श्रीलंका ने भी अपनी टीम में बदलाव किए। कामिल मिशारा ने डेब्यू किया, जबकि पसिंदु  को अपना पहला पूरा मुकाबला खेलने का मौका मिला। पिछले टेस्ट में वह दिनेश चांदीमल के कन्कशन के तौर पर टीम में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed