फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Shreyas Iyer-Led Team India Meets Indian Ambassador Ahead Of 2nd T20I Against Zimbabwe

IND vs ZIM: श्रेयस अय्यर की टीम पहुंची इंडिया हाउस; दूसरे टी20 से पहले भारतीय उच्चायुक्त से की मुलाकात, देखें

Sat, 25 Jul 2026 12:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 25 Jul 2026 12:28 PM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में जिम्बाब्वे में भारत के उच्चायुक्त ब्रह्मा कुमार से मुलाकात की। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण का सम्मान किया गया। भारत पहला टी20 सात विकेट से जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है।

विज्ञापन
Shreyas Iyer-Led Team India Meets Indian Ambassador Ahead Of 2nd T20I Against Zimbabwe
भारतीय टीम - फोटो : IANS

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने हरारे स्थित इंडिया हाउस में जिम्बाब्वे में भारत के उच्चायुक्त ब्रह्मा कुमार से मुलाकात की। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर और कार्यवाहक मुख्य कोच वीवीएस लक्ष्मण का सम्मान भी किया गया।

विज्ञापन


बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'हरारे की एक यादगार शाम। जिम्बाब्वे में भारत के उच्चायुक्त ब्रह्मा कुमार ने दूसरे टी20 मुकाबले से पहले इंडिया हाउस में टीम इंडिया की मेजबानी की।'

विज्ञापन

पहले मैच की जीत से बढ़ा टीम का आत्मविश्वास
 

  • भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को सात विकेट से हराया था। इसके साथ ही टीम ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार सीरीज में मिली हार के सिलसिले को भी खत्म किया।
  • यह जीत श्रेयस अय्यर के लिए भी खास रही, क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान के रूप में यह उनकी पहली जीत थी। सूर्यकुमार यादव के बाद कप्तानी संभालने के बाद शुरुआती दो सीरीज में उन्हें लगातार छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।

वैभव और मयंक रहे जीत के हीरो
पहले टी20 में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, 21 महीने बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने दो विकेट लेकर शानदार वापसी की। 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 40 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। वैभव के अलावा ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी उपयोगी पारियां खेलीं।
विज्ञापन

अब सीरीज जीतने पर नजर
भारत शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम करना चाहेगा। इसके बाद रविवार को होने वाले अंतिम मुकाबले में टीम की नजर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, जिम्बाब्वे की टीम पहले मैच में बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई थी। ऐसे में मेजबान टीम सीरीज बचाने के लिए दूसरे मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed