{"_id":"57d5813d4f1c1b3d3b31c476","slug":"pujara-scores-his-tenth-first-class-double-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरा शतक जड़ इन दिग्गज क्रिकेटरों की पुजारा ने की बराबरी ","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
दोहरा शतक जड़ इन दिग्गज क्रिकेटरों की पुजारा ने की बराबरी
नवीन चौहान/ नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
cheteswar pujara
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्लू की ओर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। चेतेश्वर पुजारा ने जैसे ही अपनी पारी का 19 वां रन बनाया वैसे ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि 130वें प्रथम श्रेणी मैच में हासिल की। इस उपलब्धि का जश्न पुजारा ने दोहरा शतक जड़कर पूरा किया। पुजारा मैच में नाबाद 256(363) रन बनाए। पारी के दौरान पुजारा ने 28 चौके जड़े।
यह पुजारा के करियर का दसवां प्रथम श्रेणी दोहरा शतक था। उन्होंने दसवां दोहरा शतक जड़कर विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। इन क्रिकेटरों ने भी अपने करियर में 10-10 दोहरे शतक लगाए। सबसे ज्यादा 11 दोहरे शतक बनाकर वियज मर्चेन्ट आज भी सूची में सबसे ऊपर हैं। यह पुजारा के करियर की 250 रनों की पांचवीं पारी थी। पुजारा टेस्ट मैचों में 2 दोहरे शतक बना चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पुजारा का यह 33 वां शतक था। जबकि वह 32 अर्धशतक भी बना चुके हैं।