फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   pujara Scores his tenth first class double century

दोहरा शतक जड़ इन दिग्गज क्रिकेटरों की पुजारा ने की बराबरी

Sun, 11 Sep 2016 09:37 PM IST
नवीन चौहान/ नई दिल्ली
नवीन चौहान/ नई दिल्ली Updated Sun, 11 Sep 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
pujara Scores his tenth first class double century
cheteswar pujara - फोटो : getty
दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्लू की ओर से खेल रहे चेतेश्वर पुजारा ने कई उपलब्धियां अपने नाम कीं। चेतेश्वर पुजारा ने जैसे ही अपनी पारी का 19 वां रन बनाया वैसे ही उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। उन्होंने यह उपलब्धि 130वें प्रथम श्रेणी मैच में हासिल की। इस उपलब्धि का जश्न पुजारा ने दोहरा शतक जड़कर पूरा किया। पुजारा मैच में नाबाद 256(363) रन बनाए। पारी के दौरान पुजारा ने 28 चौके जड़े। 
विज्ञापन


यह पुजारा के करियर का दसवां प्रथम श्रेणी दोहरा शतक था। उन्होंने दसवां दोहरा शतक जड़कर विजय हजारे, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। इन क्रिकेटरों ने भी अपने करियर में 10-10 दोहरे शतक लगाए। सबसे ज्यादा 11 दोहरे शतक बनाकर वियज मर्चेन्ट आज भी सूची में सबसे ऊपर हैं। यह पुजारा के करियर की 250 रनों की पांचवीं पारी थी। पुजारा टेस्ट मैचों में 2 दोहरे शतक बना चुके हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पुजारा का यह 33 वां शतक था। जबकि वह 32 अर्धशतक भी बना चुके हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed