फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PSL 2026 Amid Tensions: PCB Confident, Bangladesh Players Await Government Clearance

पाकिस्तान में तनाव के बीच PSL पर संकट?: बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर सस्पेंस, PCB बोला- तय समय पर होगा टूर्नामेंट

Fri, 20 Mar 2026 12:44 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 20 Mar 2026 12:44 PM IST
सार

पाकिस्तान में जारी तनाव के बीच पीएसएल 2026 को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन पीसीबी ने स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट समय पर ही होगा। हालांकि बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी सरकार की मंजूरी पर निर्भर है, जिससे अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
PSL 2026 Amid Tensions: PCB Confident, Bangladesh Players Await Government Clearance
नकवी और पाकिस्तान टीम - फोटो : PTI/IANS

विस्तार

पाकिस्तान में जारी क्षेत्रीय तनाव के बीच पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 को लेकर अनिश्चितता का माहौल बन गया है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने साफ कर दिया है कि टूर्नामेंट तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी का मानना है कि हालात तनावपूर्ण जरूर हैं, लेकिन लीग को लेकर किसी तरह की देरी या बदलाव की योजना फिलहाल नहीं है। हालांकि, इस लीग में बांग्लादेशी खिलाड़ियों की भागीदारी पर सस्पेंस है। 
विज्ञापन

तय समय पर ही होगा टूर्नामेंट
पीएसएल 2026 का उद्घाटन मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। पीसीबी ने सभी टीमों को ट्रेनिंग शेड्यूल भी भेज दिया है, जिसमें 24 और 25 मार्च को प्रैक्टिस सेशन तय किए गए हैं। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि टूर्नामेंट को दूसरे देश में शिफ्ट करने का कोई विचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगी हाई-लेवल सुरक्षा
पीसीबी ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर भी बड़ा भरोसा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खिलाड़ियों को हेड ऑफ स्टेट जैसी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, टूर्नामेंट का फाइनल तीन मई को प्रस्तावित है और बोर्ड इसे सफलतापूर्वक कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन

विदेशी खिलाड़ियों ने नहीं जताई चिंता
हालात तनावपूर्ण होने के बावजूद, किसी भी विदेशी खिलाड़ी, यहां तक कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी अपनी अनुपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। यह पीसीबी के लिए राहत की खबर है, क्योंकि विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी लीग की सफलता के लिए बेहद अहम होती है।

बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर सस्पेंस
इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बांग्लादेश के खिलाड़ियों की भागीदारी को लेकर खड़ा हो गया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही छह खिलाड़ियों, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, शोरिफुल इस्लाम, नाहिद राणा, तंजीद हसन तमीम और रिशाद हुसैन को एनओसी दे दिया था। लेकिन अब बोर्ड ने साफ किया है कि खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से पहले सरकार से मंजूरी ली जाएगी।

बीसीबी का बयान
बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशंस चेयरमैन नजमुल अबेदिन ने स्थिति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'हम अपने खिलाड़ियों को PSL में भेजने से पहले सरकार से अनुमति जरूर लेंगे। सामान्य हालात में इसकी जरूरत नहीं होती, लेकिन अभी स्थिति सामान्य नहीं है और खिलाड़ियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम सरकार से जानना चाहेंगे कि वहां जाना सुरक्षित है या नहीं। उसी के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। अगर सरकार हरी झंडी देती है, तो खिलाड़ी जाएंगे।'

क्या PSL पर मंडरा रहा खतरा?
हालांकि पीसीबी आत्मविश्वास से भरा हुआ है, लेकिन बांग्लादेशी खिलाड़ियों को लेकर अनिश्चितता और क्षेत्रीय तनाव पीएसएल के आयोजन पर सवाल जरूर खड़े कर रहे हैं। अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो अन्य देशों के खिलाड़ी भी अपने फैसले पर पुनर्विचार कर सकते हैं, जिससे टूर्नामेंट की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed