फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Pat Cummins Returns: Australia Announce Test Squad For Bangladesh Series

Pat Cummins Returns: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा की, कप्तान पैट कमिंस की वापसी

Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 21 Jul 2026 02:57 PM IST
सार

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजी की कमान ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन और जेक वेदरल्ड के कंधों पर रहेगी। जबकि माइकल नेसर, टॉड मर्फी और ब्रेंडन डॉगेट स्क्वाड में जगह नहीं बना पाए हैं।

विज्ञापन
Pat Cummins Returns: Australia Announce Test Squad For Bangladesh Series
स्टार्क, कमिंस और हेजलवुड - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 13 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस इस वर्ष अपना पहला मैच खेलने के लिए तैयार हैं, क्योंकि बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम में उनकी वापसी हो गई है। 
विज्ञापन


पैट कमिंस ने पिछला मुकाबला दिसंबर में खेला था। इस मुकाबले के बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे थे। बांग्लादेश के खिलाफ 13 अगस्त से सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पैट कमिंस के साथ ही तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड भी 13 सदस्यीय स्क्वॉड का हिस्सा हैं। बांग्लादेश की टीम इन तीनों स्टार गेंदबाजों का सामना कर सकती है।
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण बाहर होने वाले स्पिनर नाथन लियोन की वापसी हुई है। उनके साथ बैक-अप तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड और ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर और कैमरून ग्रीन को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलेक्शन चेयर जॉर्ज बेली ने कहा, 'एनएसपी (नेशनल सिलेक्शन पैनल) पैट, जोश और नाथन की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। उन्होंने अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए पिछले कुछ महीनों में अकेले और एसएसएसएम (स्पोर्ट्स साइंस और स्पोर्ट्स मेडिसिन) टीमों के साथ मिलकर बहुत मेहनत की है।'

जॉर्ज बेली ने आगे कहा, 'हालांकि यह 13 खिलाड़ियों का स्क्वाड है, लेकिन अगर इन मैचों से पहले किसी बदलाव की जरूरत पड़ी, तो हमारे पास तैयार और उपलब्ध खिलाड़ी मौजूद हैं।' उन्होंने बताया कि जैसा कि पहले बताया गया है, अगले 12 महीनों में क्रिकेट की मात्रा और शेड्यूल को देखते हुए कई खिलाड़ियों को सभी फॉर्मेट में और मौके मिलने की संभावना है।

ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की स्टैंडिंग में सबसे ऊपर है, जबकि बांग्लादेश अभी चौथे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला डॉर्विन में 13-17 अगस्त और दूसरा मुकाबला मैके में 22-26 अगस्त के बीच खेला जाएगा।


बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed