फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Parliament Applauds as India Clinch Sixth Under-19 World Cup Title; Speaker Om Birla congratulates

Team India U19 Champion: संसद में गूंजी भारतीय अंडर-19 टीम की जीत, लोकसभा-राज्यसभा में चैंपियंस को दी गई बधाई

Mon, 09 Feb 2026 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 09 Feb 2026 11:24 AM IST
सार

भारत की अंडर-19 टीम की छठी विश्व कप जीत पर संसद में सराहना हुई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की तारीफ करते हुए इसे देश के युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बताया।

विज्ञापन
Parliament Applauds as India Clinch Sixth Under-19 World Cup Title; Speaker Om Birla congratulates
ओम बिरला ने भारतीय अंडर-19 टीम को बधाई दी - फोटो : IANS/ANI

विस्तार

भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने छठी बार विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया, और इस शानदार उपलब्धि की गूंज संसद तक पहुंची। लोकसभा और राज्यसभा में युवा खिलाड़ियों की जमकर सराहना की गई। यह जीत सिर्फ क्रिकेट का आंकड़ा नहीं, बल्कि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है।
विज्ञापन

दुनिया को फिर दिखाया दम
छह फरवरी 2026 को जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम की। यह रिकॉर्ड छठा मौका है जब भारतीय जूनियर टीम ने अंडर-19 विश्व कप जीता। इस सफलता ने भारत की मजबूत क्रिकेट प्रणाली और युवा प्रतिभा की गहराई को एक बार फिर साबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम बिरला ने दी बधाई
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में टीम की उपलब्धि का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'माननीय सदस्यों, मुझे यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने 6 फरवरी 2026 को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप जीता है। हमने छठी बार ट्रॉफी जीतकर अद्भुत उपलब्धि हासिल की है। हमारे युवा खिलाड़ियों ने अपनी असाधारण प्रतिभा, कौशल, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और समर्पण से हर चुनौती को पार कर सफलता पाई है।'
विज्ञापन

युवाओं के लिए बनेगी प्रेरणा
ओम बिरला ने आगे कहा, 'यह जीत निश्चित रूप से अन्य खिलाड़ियों और देश के करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगी। सदन की ओर से और अपनी ओर से मैं अंडर-19 टीम, उनके कोचिंग स्टाफ और सहयोगी दल को धन्यवाद देता हूं। इस विशेष उपलब्धि पर बधाई। हम इस युवा टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वे आगे भी देश का नाम इसी तरह रोशन करेंगे।'

फाइनल में भारत का दबदबा
हरारे में खेले गए फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। 14 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक ने टीम की जीत की नींव रखी। कप्तान आयुष म्हात्रे ने 53 रन बनाए, जबकि विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू ने 40 रन का अहम योगदान दिया। भारत ने 411/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही, लेकिन मिडिल ऑर्डर बिखर गया। कालेब फाल्कनर के 115 रन भी टीम को हार से नहीं बचा सके। इंग्लिश टीम 311 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत के पास अंडर-19 पुरुष और महिला, दोनों विश्व कप ट्रॉफियां हैं। यह भारतीय क्रिकेट सिस्टम की मजबूती का बड़ा संकेत माना जा रहा है। भारत ने निकी प्रसाद के नेतृत्व में अंडर-19 टी20 विश्वकप 2025 का खिताब जीता था। तब भारत ने फाइनल में द. अफ्रीका को हराया था।

पूरे देश में जश्न का माहौल
टीम की जीत के बाद देशभर में खुशी की लहर है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर फैंस तक हर कोई इन उभरते सितारों की तारीफ कर रहा है। माना जा रहा है कि इस टीम के कई खिलाड़ी भविष्य में सीनियर स्तर पर भारत की पहचान बनेंगे।

चैंपियंस पर पैसों की बारिश
अंडर-19 विश्व कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम पर बीसीसीआई ने इनामों की बारिश कर दी है। बोर्ड ने खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के लिए कुल 7.5 करोड़ रुपये की नकद पुरस्कार राशि घोषित की है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए कहा, 'जिम्बाब्वे और नामीबिया में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को 7.5 करोड़ रुपये का कैश अवॉर्ड दिया जाएगा। खिलाड़ियों, तकनीकी स्टाफ और चयन समिति के बीच राशि के बंटवारे पर काम चल रहा है, लेकिन कुल इनाम 7.5 करोड़ रुपये ही होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed