Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mushfiqur Rahim becomes Bangladesh's first player to score 7000 Test runs Know

सिलहट टेस्ट: मुशफिकुर रहीम ने रचा इतिहास, लाल गेंद प्रारुप में 7000 रन बनाने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज

Mon, 09 Nov 2026 04:42 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Mon, 09 Nov 2026 04:42 PM IST
सार

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन पूरे करने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में यह उपलब्धि हासिल की।

विज्ञापन
Mushfiqur Rahim becomes Bangladesh's first player to score 7000 Test runs Know
मुशफिकुर रहीम - फोटो : IANS

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट में 7000 रन पूरे करने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सोमवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन यह उपलब्धि हासिल की। मुशफिकुर ने मुकाबले की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के स्पिनर रोस्टन चेज की गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर के 7000 रन पूरे किए। इस दौरान वह 9 रन के निजी स्कोर पर पहुंचे। 39 वर्षीय मुशफिकुर ने अपने शानदार करियर में पहले ही बांग्लादेश की ओर से 5000 और 6000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
विज्ञापन
Trending Videos

मुमिनुल हक से 1747 रन आगे
मुशफिकुर रहीम टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। इस सूची में मुमिनुल हक दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने अब तक 5293 रन बनाए हैं। वहीं, संन्यास ले चुके तमीम इकबाल 5134 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह मुशफिकुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुमिनुल से 1747 रन आगे हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले मुशफिकुर के नाम 6957 रन दर्ज थे। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें 43 रनों की जरूरत थी। उन्होंने पहली पारी में 34 रन बनाए थे। बांग्लादेश ने पहली पारी में 386 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज ने 356 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी पारी में भी खेली 49 रन की पारी
दूसरी पारी में बांग्लादेश को जीत के लिए 369 रन का लक्ष्य मिला था। मुशफिकुर ने इस पारी में 49 रन बनाए। हालांकि, पांचवें दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। उस समय बांग्लादेश ने चार विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए थे और मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

बांग्लादेश के सबसे अनुभवी टेस्ट खिलाड़ी भी हैं मुशफिकुर
मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं। वह अब तक 107 टेस्ट मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वह बांग्लादेश के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। इस मामले में मुमिनुल हक 82 टेस्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। मुशफिकुर ने मई 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अब भी बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed