फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   leap cricket academy organizes two day camp for students

आपका बच्चा भी बनेगा धोनी-विराट, यह एकेडमी करेगी क्रिकेटर बनने का सपना पूरा

Tue, 25 Sep 2018 06:41 PM IST
Riya Kumari स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Tue, 25 Sep 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
leap cricket academy organizes two day camp for students
टीए शेखर

टीम इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना अगर आपका सपना है तो यह जल्द ही पूरा हो सकता है। नई दिल्ली में लीप क्रिकेट एकेडमी है, जिसका लक्ष्य प्रतिभावान बच्चों को उनके सपनों को पूरा करने में मदद करना है। स्पोर्ट्स मैदान में एकेडमी ने दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया, जिसमें 100 बच्चों को चुना है। इन बच्चों को बीसीसीआई के दिग्गज कोचों से प्रशिक्षण मिलेगा।

विज्ञापन


बता दें कि इरफान पठान, जहीर खान, वेंकटेश प्रसाद, मुनाफ पटेल और वरुण एरॉन जैसे स्टार क्रिकेटर्स को कोचिंग देने वाले टीए शेखर इन बच्चों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके अलावा दिनेश कार्तिक और उन्मुक्त चंद के कोच रहे अपूर्व देसाई भी बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखाएंगे। 
विज्ञापन




किकेट एकेडमी का लक्ष्य भारतीय महिला क्रिकेट टीम को भी बेहतर खिलाड़ी देना है, जिसके चलते अंडर 19 महिला राष्ट्रीय टीम की कोच और चयनकर्ता रह चुकी ख्याति गुलानी भी युवाओं को प्रशिक्षित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज कोच शेखर ने कहा, 'लीप क्रिकेट एकेडमी का लक्ष्य प्रतिभावान बच्चों को उनके सपने को पूरा करने में मदद करना है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो हुनरमंद हैं, लेकिन उनके पास अच्छा प्लेटफॉर्म नहीं हैं। इस क्रिकेट एकेडमी के जरिये प्रतिभावान बच्चों को वह सुविधाएं मिलेंगी, जिससे वह पेशेवर क्रिकेटर बनने का सपना पूरा कर सकेंगे।' बता दें कि दो दिवसीय शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेटर रघुराम भट, सुनील जोशी तथा किरण मोरे उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed