{"_id":"5ec9c5f58ebc3ee0a3019f93","slug":"ipl-biggest-tournament-after-world-cup-jos-butler","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कप के बाद आईपीएल सबसे बड़ा टूर्नामेंट: बटलर","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
विश्व कप के बाद आईपीएल सबसे बड़ा टूर्नामेंट: बटलर
Sun, 24 May 2020 06:25 AM IST
श्रीधर मिश्रा
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन
अमर उजाला नेटवर्क, लंदन
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 24 May 2020 06:25 AM IST
विज्ञापन
जोस बटलर
- फोटो : UK Standard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर को लगता है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने इंग्लिश क्रिकेट के विकास में मदद की है। साथ ही उन्होंने माना कि यह लुभावना टी20 टूर्नामेंट आईसीसी विश्व कप के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है। बटलर ने कहा कि वह इस साल के आईपीएल चरण का हिस्सा बनने के लिए बेताब हैं जिसे कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम का यह विकेटकीपर बल्लेबाज आईपीएल में दो फ्रेंचाइजी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। 2016-17 सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए खेलने के बाद बटलर 2018 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बने।
विज्ञापन
बटलर ने बीबीसी पोडकास्ट ‘द दूसरा’ में कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि आईपीएल ने इंग्लिश क्रिकेट के और पिछले कुछ वर्षों में जो खिलाड़ी इसमें शामिल हुए हैं, उनके विकास में मदद की है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं इसमें खेलने के लिए बेताब था। मेरे हिसाब से यह विश्व कप के बाद विश्व का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट है।’ बटलर ने कहा, ‘आईपीएल की टीमों में खिलाड़ियों का मिश्रण शानदार है। बेंगलोर की टीम शीर्ष तीन टीमों में शामिल रही है, जिसमें विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और क्रिस गेल रहे हैं जिन्हें जसप्रीत बुमराह या डेल स्टेन या फिर लसिथ मलिंगा के खिलाफ देखना शानदार है।’
उन्होंने कहा, ‘बचपन में आप यही फैंटेसी क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हो। सभी टीमों को एक साथ मिलाओ तो यह ऐसा ही होगा कि कोहली और डी विलियर्स एक साथ खेलें।