फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IPL 2020 preity zinta blast umpire over chris jordan controversial on run shot in ipl

IPL 2020: सुपर ओवर में मिली हार से भड़की प्रीति जिंटा, शॉर्ट रन कॉल से ज्यादा आहत

Mon, 21 Sep 2020 03:36 PM IST
Tanuja Yadav स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 21 Sep 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
IPL 2020 preity zinta blast umpire over chris jordan controversial on run shot in ipl
आईपीएल 2020 - फोटो : Twitter - @virendersehwag

आईपीएल 2020 का दूसरा मैच काफी रोमांचक रहा। यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ लेकिन पंजाब टीम की सह मालिक और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अंपायर की ओर से दिए गए शॉर्ट रन कॉल के खिलाफ अपील की है। 

विज्ञापन



यह अपील पंजाब के टीम के खिलाड़ियों के ओर से भी की गई है। इसमें अंपायर नितिन मेनन की ओर से दिए गए शॉर्ट रन के फैसले पर आपत्ति जताई गई है। मैच के सुपर ओवर में जाने से पहले टीवी फुटेज में पता चला कि स्क्वेयर लेग अंपायर मेनन ने 19वें की तीसरी गेंद पर क्रिस जॉर्डन को शॉर्ट रन के लिए टोका था, जबकि रिप्ले में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जॉर्डन का बल्ला क्रीज के अंदर था।
विज्ञापन


इस पर प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर लिखा कि महामारी के दौरान मैंने उत्साह के साथ यात्रा की, एक मुस्कुराहट के साथ छह दिन क्वारंटीन रही और पांच बार कोविड टेस्ट कराया लेकिन उस शॉर्ट रन से ज्यादा आहत हूं। उस तकनीकी का फायदा ही क्या जिसे इस्तेमाल ना किया जा सके। अब समय आ गया है कि नए नियम आएं, ऐसा हर साल नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन





किंग्स इलेवन पंजाब के सीईओ सतीश मेनन ने कहा कि हमने मैच रैफरी से अपील की है। इंसान से गलती हो सकती है लेकिन आईपीएल जैसे विश्वस्तरीय मैचों में इसकी कोई जगह नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद करता हूं कि नए नियमों की समीक्षा होगी और इस तरह की गलती की गुंजाइश कम रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed