{"_id":"5f86595a8ebc3e9bff7e12e4","slug":"ipl-2020-chris-gayle-recovers-from-stomach-pain-problem-will-play-against-rcb-on-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: इंतजार खत्म, क्रिस गेल पेट दर्द से उबरे, RCB के खिलाफ खेलने को तैयार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: इंतजार खत्म, क्रिस गेल पेट दर्द से उबरे, RCB के खिलाफ खेलने को तैयार
Wed, 14 Oct 2020 07:20 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 14 Oct 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
क्रिस गेल
- फोटो : ipl
किंग्स इलेवन पंजाब के कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल पेट दर्द से उबर गए हैं और गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उन्हें आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कहा था कि गेल ‘फूड पॉइजनिंग’ के कारण सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। यह 41 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ भी नहीं खेल पाया था। गेल ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से एक तस्वीर साझा की थी जबकि किंग्स इलेवन ने सोमवार को गेल के अभ्यास पर लौटने की तस्वीर जारी की थी।
विज्ञापन
टीम सूत्रों ने कहा, ‘वह अब स्वस्थ हैं और उम्मीद है कि आरसीबी के खिलाफ मैच में खेलेंगे।’ यह मैच शारजाह में होगा जहां का मैदान आईपीएल के तीनों मैच स्थलों में सबसे छोटा है। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने अब तक किंग्स इलेवन को अच्छी शुरुआत दिलाई है और ऐसे में गेल को खेलने का मौका नहीं मिला। किंग्स इलेवन को सात में से छह मैच में हार का सामना करना पड़ा है और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए अब कुछ विशेष प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन