फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   International Cricket Council (ICC) gives Dog Of The Month Award | All Ireland t-20 cup

डॉग ऑफ द मंथ: मैदान में घुसे कुत्ते को आईसीसी ने स्पेशल अवॉर्ड दिया, मैच के दौरान अपने हुनर से कर दिया था हैरान

Tue, 14 Sep 2021 09:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 14 Sep 2021 09:31 PM IST
सार

आईसीसी ने अपने ट्विटर हेंडल पर 'डेजल द डॉग' की एक पिक्चर पोस्ट की है। इसमें वो गेंद को मुंह में दबाए दिख रहा है। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- इस बार हमारे पास प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए एक और विनर है।

विज्ञापन
International Cricket Council (ICC) gives Dog Of The Month Award | All Ireland t-20 cup
मैदान में घुसे कुत्ते को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डॉग ऑफ द मंथ स्पेशल अवॉर्ड दिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को मैदान में घुसे कुत्ते को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने डॉग ऑफ द मंथ स्पेशल अवॉर्ड दिया है। आईसीसी ने कुत्ते की तस्वीर भी शेयर की। इस कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। लोगों ने इस वीडियो को खूब पसंद भी किया था।
विज्ञापन


आईसीसी ने अपने ट्विटर हेंडल पर 'डेजल द डॉग' की एक पिक्चर पोस्ट की है। इसमें वो गेंद को मुंह में दबाए दिख रहा है। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- इस बार हमारे पास प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए एक और विनर है।
विज्ञापन

 

कुत्ते को बेस्ट फील्डर का भी अवॉर्ड मिला
आईसीसी ने 'डेजल द डॉग' को एक नहीं बल्कि 'प्लेयर ऑफ द मोमेंट' और 'बेस्ट फील्डर इन आयरलैंड क्रिकेट' जैसे दो अवॉर्ड से नवाजा। आईसीसी ने कहा कि फील्ड पर कुत्ते ने जिस प्रकार की फील्डिंग की, वह नजारा देखने लायक था।


सेमीफाइनल मैच में हुई थी घटना
दरअसल ऑल आयरलैंड टी-20 कप में शनिवार को ब्रीडी क्रिकेट क्लब और सिविल सर्विस नॉर्थ के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान यह घटना घटी। लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान में कुत्ता घुस आया और पूरे मैदान का चक्कर लगाने लगा। यह घटना सर्विस नॉर्थ की पारी के नौवें ओवर में हुई। वीडियो में कुत्ते ने मौका देखते ही गेंद को अपने मुंह में दबा लिया। 

डीएलएस नियम के तहत निकला था नतीजा
इस कुत्ते को पकड़ने में खिलाड़ियों को खूब मशक्कत करनी पड़ी। ब्रीडी क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 105 रन बनाए। जवाब में सिविल सर्विस की टीम 12 ओवरों में नौ विकेट खोकर सिर्फ 63 रन बना सकी। बारिश से बाधित मैच को ब्रीडी क्लब ने 11 रनों से जीत (डकवर्थ-लुइस नियम से) लिया। इसके साथ ही वह फाइनल में प्रवेश किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed