फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Indian Premier League match between Chennai Super Kings and Rajasthan Royals canceled

आईपीएल पर संकट : बालाजी कोविड पॉजिटिव, सीएसके-राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच रद्द

Tue, 04 May 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 04 May 2021 11:43 AM IST
सार

 एल बालाजी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया है।  बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार पॉजिटिव खिलाड़ी को छह दिन तक आईसोलेट होना पड़ेगाऔर इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

विज्ञापन
Indian Premier League match between Chennai Super Kings and Rajasthan Royals canceled
गेंदबाज बालाजी कोरोना संक्रमित - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 चेन्नई सुपर किंग्स और (सीएसके) और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच रद्द कर दिया गया है। एल बालाजी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैच रद्द कर दिया है।  बोर्ड की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है तो उसे छह दिन तक आईसोलेट होना पड़ेगाऔर इस दौरान उसकी आरटी पीसीआर की तीन रिपोर्ट नेगेटिव आनी चाहिए।

विज्ञापन


आईसोलेट में हैं टीम के सभी खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बताया कि सीएसके और रॉयल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार होने वाला मैच को रद्द कर दिया गया है। एसओपी नियमों के तहत बाद की तिथियों में आयोजित किया जाएगा। बालाजी सभी खिलाड़ियों के सपर्क में आये थे और इसलिए उन सभी को आईसोलेट में रहना पड़ रहा है। उनका प्रत्येक दिन परीक्षण किया जाना चाहिए।’’
विज्ञापन


जब सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सीएसके ने बालाजी के आरटी पीसीआर परिणाम के बारे में बीसीसीआई को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि हमने सूचित कर दिया है कि बालाजी का परीक्षण पॉजिटिव आया है और एसओपी के अनुसार हमारे खिलाड़ी पृथकवास पर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी बार हुआ मैच रद्द
आईपीएल में यह दूसरा मैच जिसका कार्यक्रम फिर से तय किया जाएगा। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के दो खिलाड़ियों वरुण चक्रवर्ती और संदीप वारियर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के खिलाफ सोमवार को होने वाला उसका मैच स्थगित कर दिया गया था। दिल्ली में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed