IND vs NAM: हार्दिक को पीठ पर लादकर पुश अप करने लगे नामीबिया के कप्तान! कैमरे में कैद हुआ मामला, देखें वीडियो
टी20 विश्वकप 2026 में भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की और ग्रुप-ए में शीर्ष पर पहुंच गया। हार्दिक पांड्या के अर्धशतक के बीच गेरार्ड इरैसमस का उन्हें पीठ पर लेकर पुश-अप करना मैच का सबसे मजेदार और वायरल पल बना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरअसल, मैच के दौरान भारतीय पारी के 12वें ओवर में यह घटना घटी। 12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर इरैसमस ने तिलक वर्मा को आउट किया। इसके बाद शिवम दुबे बैटिंग के लिए आए। ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे ने इरैसमस की बाईं ओर खेला। इरैसमस ने डाइव लगाकर गेंद रोक ली। तब तक नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े हार्दिक भी दौड़ पड़े थे। इरैसमस और हार्दिक के बीच टक्कर हुई और हार्दिक इरैसमस की पीठ पर गिर गए। इसके बाद इरैसमस पुश अप करने लगे। हार्दिक ने तुरंत उन्हें धक्का देकर दूर किया। फिर दोनों मुस्कुराने लगे। आखिर में दोनों ने फीस्ट पंप किया। इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
A gentle reminder from Gerhard Erasmus: Don’t skip gym session 😂
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 12, 2026
ICC Men’s #T20WorldCup | #INDvNAM | LIVE NOW 👉 https://t.co/aLGrwgVX5o pic.twitter.com/UlWn25mJsC
View this post on Instagram
हार्दिक पांड्या ने मैच में तूफानी पारी खेली। उन्होंने 28 गेंद में चार चौके और चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। भारतीय पारी के 19वें ओवर में इरैसमस ने ही उन्हें आउट किया। नामीबिया के कप्तान ने चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट झटके। हार्दिक के अलावा उन्होंने 19वें ओवर में रिंकू सिंह और अक्षर पटेल को भी पवेलियन भेजा, यानी इस ओवर में कुल तीन विकेट झटके।
भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 209 रन बनाए। हार्दिक के अलावा ईशान किशन ने 24 गेंद में छह चौके और पांच छक्कों की मदद से 61 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट झटके। वहीं, अक्षर और हार्दिक को दो-दो विकेट मिले। अर्शदीप, दुबे और बुमराह ने एक-एक विकेट लिया।