फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?

भारत को बड़ा झटका: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

Fri, 23 Oct 2026 10:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 Oct 2026 10:12 AM IST
सार

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से ईशान किशन चोट के कारण बाहर हो गए हैं।
  • उन्हें पहले मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
  • ईशान की गैरमौजूदगी में सवाल है कि क्या वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा?

विज्ञापन
India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?
ईशान और वैभव - फोटो : ANI

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन चोट के कारण शनिवार को होने वाले दूसरे टी20 से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट सीरीज के पहले मुकाबले के दौरान लगी थी। भारत ने गुरुवार को खेले गए पहले टी20 में चार विकेट से जीत दर्ज की थी। अब ईशान की गैरमौजूदगी में सवाल है कि क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलेगा?

विज्ञापन

 

Trending Videos

India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?
वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन - फोटो : ANI
पहले टी20 के दौरान लगी चोट
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को ईशान के दूसरे टी20 से बाहर होने की पुष्टि की। बोर्ड के अनुसार, ईशान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट से जूझ रहे हैं। इसे लो-ग्रेड राइट एडडक्टर स्ट्रेन कहा जाता है। बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें सीरीज के पहले टी20 मैच के दौरान दाएं पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट लगी थी।' बोर्ड ने आगे बताया, 'बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।' हालांकि, ईशान को पूरी तरह फिट होने में कितना समय लगेगा, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?
वैभव और ईशान - फोटो : BCCI X
ईशान की चोट के कारण तिलक को भेजा गया था नंबर-3 पर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच हैगले ओवल में खेला जाना है। ईशान टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के नंबर-तीन बल्लेबाज हैं, लेकिन गुरुवार को उन्हें बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया। इससे प्रशंसकों के बीच चर्चा शुरू हो गई। शुरुआत में इसे भारतीय टीम का एक और प्रयोग माना गया, क्योंकि तिलक वर्मा अपने पुराने नंबर-तीन के स्थान पर लौट आए थे।

तिलक के आउट होने के बाद ईशान बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर आए, लेकिन वह सिर्फ तीन गेंद ही खेल सके। अपनी तीसरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची उठ गई और फिन एलन ने कैच लपक लिया। बाद में भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच ने स्पष्ट किया कि ग्रोइन में चोट के कारण ही ईशान को बल्लेबाजी क्रम में नीचे भेजा गया था।

कोटक ने पत्रकारों से कहा था, 'ईशान किशन को ग्रोइन में हल्की चोट लगी है, इसलिए तिलक वर्मा को ऊपर भेजा गया। ईशान के दूसरे टी20 में खेलने की संभावना भी कम है। अगर वह नहीं खेलते हैं, तो वैभव उनकी जगह ले सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मेडिकल टीम की सलाह जरूरी होगी और ईशान का पूरी तरह फिट होना भी अहम है। वैभव इस स्थान के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।'
विज्ञापन

India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?
अभिषेक शर्मा-वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
क्या वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
ईशान के बाहर होने के बाद भारतीय टीम के चयन को लेकर चर्चा तेज हो सकती है। हालांकि, सितांशु ने पहले ही कह दिया है कि ईशान की गैरमौजूदगी में वैभव खेलेंगे, लेकिन प्लेइंग-11 के एलान तक इंतजार करना होगा। वैभव को पहले टी20 की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। नागोया में एशियन गेम्स के फाइनल के बाद से वैभव ने कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है। वैभव को टीम में मौका नहीं मिलने पर मीडिया और क्रिकेट जगत में सवाल उठ रहे थे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने युवा बल्लेबाज से धैर्य रखने को कहा था।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने पत्रकारों से कहा था, 'वह बहुत युवा हैं और उनके पास मौके पाने के लिए कई साल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें अभी सीधे टीम में जगह मिल जानी चाहिए, क्योंकि हमारे सलामी बल्लेबाज लगातार रन बना रहे हैं और उन्होंने विश्व कप भी जीता है। जब वैभव विदेश में खेलेंगे, तो उन्हें इन परिस्थितियों और यहां की पिचों पर खेलने का अच्छा अनुभव मिलेगा। अगली बार जब वह ऐसी परिस्थितियों में खेलेंगे, तो बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे। वह यहां पहली बार आने वाले टीम के दूसरे खिलाड़ियों को भी सलाह दे सकेंगे।'

India Suffer Major Blow as Ishan Kishan Ruled Out of Second T20I; Will Vaibhav Sooryavanshi Get a Chance?
सैमसन, अय्यर और नमन - फोटो : ANI
भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्तूबर को हैगले ओवल में खेला जाएगा। मेहमान भारतीय टीम ने पहला मुकाबला चार विकेट से जीता था। भारत ने दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। अब टीम की कोशिश दूसरे मुकाबले में भी जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करने की होगी। ईशान की अनुपस्थिति के बीच टीम प्रबंधन के फैसले पर सभी की नजरें रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed