फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   India beats Pakistan T20 World Cup From BJP Yogi Shah to Congress Rahul Gandhi BCCI news in hindi

Social Media Reaction: भारत पर बधाइयों की बारिश, पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं

Sun, 23 Oct 2022 11:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 23 Oct 2022 11:15 PM IST
सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारत की इस जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान के खिलाफ क्या रोमांचक मैच रहा।"

विज्ञापन
India beats Pakistan T20 World Cup From BJP Yogi Shah to Congress Rahul Gandhi BCCI news in hindi
पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप क्रिकेट मैच जीतने के बाद जश्न मनाते लोग। - फोटो : PTI

विस्तार

टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से शिकस्त दी। इसी के साथ भारत में छोटी दिवाली के दिन ही दीपावली का जश्न शुरू हो गया। इस जीत के नायक रहे विराट कोहली की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हुई। यहां तक कि भारत के नेता भी टीम इंडिया को बधाई देने में पीछे नहीं रहे। पीएम मोदी से लेकर यूपी के सीएम योगी ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे भारत की जीतने की आदत करार दिया तो वहीं अमित शाह ने इस जीत को दिवाली की शुरुआत करार दिया। 
विज्ञापन

किस नेता ने क्या कहा?

पीएम मोदी 

पाकिस्तान के खिलाफ 4 विकेट से जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, विराट कोहली की शानदार पारी के लिए विशेष उल्लेख, जिसमें उन्होंने उल्लेखनीय दृढ़ता का प्रदर्शन किया। 

योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पीएम मोदी के साथ मौजूद सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जीत पर सबसे पहले ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "जीतने की आदत जो है...आप पर गर्व है #TeamIndia! जय हो..."

अमित शाह
दूसरी तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "यह टी-20 विश्व कप की शुरुआत का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। दीपावली शुरू हुई। विराट कोहली ने क्या शानदार पारी खेली। टी20 विश्व कप में पूरी भारतीय टीम को बधाई।"
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारत की इस जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान के खिलाफ क्या रोमांचक मैच रहा। दबाव में हमारी सबसे महान जीतों में से एक। जबरदस्त टीम इंडिया। आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं।"

जय शाह
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट में कहा, "समय बदल दिया। लक्ष्य का पीछा करने में मास्टर विराट कोहली वापस आ चुके हैं और क्या मैच रहा उनका कौशल के प्रदर्शन के लिए। क्या शानदार मैच के गवाह रहे आज हम लोग। बधाई टीम इंडिया।"
 
विज्ञापन

सौरव गांगुली
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि भारत ने आज शानदार खेल दिखाया है। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को भी रन बनाने चाहिए। विराट कोहली एक महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि नई टीम एसोसिएशन (बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन) चलाएगी। वे 3 साल काम करेंगे और फिर हम देखेंगे कि क्या किया जाना है। मेरे पास करने के लिए बहुत कुछ है। जीवन की अगली पारी के बारे में कुछ योजना बना रहा हूं। 

ट्विटर पर एक यूजर ने कहा कि और करो पटाखे बैन!!! विराट कोहली ने सारे पटाखे अकेले ही फोड़ दिए।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि जहां मैटर बड़े होते हैं, वहां कोहली खड़े होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed