फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND W vs NED W Playing 11 Prediction: T20 World Cup India vs Netherlands Women Captain and Vice-Captain Player

IND W vs NED W Playing 11: सेमीफाइनल की राह आसान करने उतरेगी टीम इंडिया, नीदरलैंड से मैच; संभावित प्लेइंग-11

Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 17 Jun 2026 12:00 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ जीत से अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय महिला टीम बुधवार को महिला टी20 विश्व कप के अपने दूसरे ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड्स से भिड़ेगी। भारत की नजर लगातार दूसरी जीत दर्ज करने पर होगी, लेकिन टीम प्रबंधन बल्लेबाजी में अधिक निरंतरता भी देखना चाहेगा। स्मृति मंधाना और ऋचा घोष ने पहले मैच में अहम योगदान दिया था, जबकि अन्य बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

विज्ञापन
IND W vs NED W Playing 11 Prediction: T20 World Cup India vs Netherlands Women Captain and Vice-Captain Player
मंधाना - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में भारत ने जीत तो दर्ज की, लेकिन बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और निचले क्रम में ऋचा घोष ने महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को संभाला, लेकिन अन्य बल्लेबाज अपेक्षित योगदान नहीं दे सके।
विज्ञापन


सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा, कप्तान हरमनप्रीत कौर और मध्यक्रम की बल्लेबाज भारती फुलमाली बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहीं। ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला भारतीय बल्लेबाजों के लिए लय हासिल करने का अच्छा अवसर होगा।
विज्ञापन

गेंदबाजों ने दिखाई थी दमदार फॉर्म
पहले मैच में भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया था। दीप्ति शर्मा और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर आठ विकेट झटके थे। दीप्ति ने पांच विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी। श्री चरणी भी अपनी फ्लाइट और विविधता से बल्लेबाजों को लगातार परेशान कर रही हैं। हालांकि तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी और क्रांति गौड़ ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ सकीं। दोनों खिलाड़ी इस मुकाबले में शुरुआती विकेट निकालकर अपनी छाप छोड़ना चाहेंगी।

फील्डिंग में भी सुधार की जरूरत
पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की फील्डिंग शुरुआत में कुछ कमजोर रही थी। हालांकि बाद में खिलाड़ियों ने कुछ अच्छे कैच लपके, लेकिन बड़े मुकाबलों से पहले टीम को इस विभाग में और सुधार करना होगा। भारत को ग्रुप चरण में आगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है। ऐसे में नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला तैयारियों को मजबूत करने का अवसर भी होगा।
विज्ञापन

हार के बाद दबाव में नीदरलैंड
नीदरलैंड्स की टीम अपना पहला मैच बांग्लादेश से हारकर आ रही है। कप्तान बाबेट डी लीडे ने भी माना कि उनकी टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। उन्होंने कहा, 'खेल के तीनों विभागों में हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी। बल्लेबाजी में हम कुछ रन पीछे रह गए और फील्डिंग में भी हमने कुछ कैच छोड़े। हमें काफी कुछ सीखना और सुधारना होगा।' भारत इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टीम की नजर सिर्फ दो अंक हासिल करने पर नहीं बल्कि बल्लेबाजी और फील्डिंग में कमियों को दूर करने पर भी होगी।

संभावित प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़।

नीदरलैंड: स्टेरे कालिस, सान्या खुराना, फीबे मोल्केनबोयर, बाबेट डी लीडे (कप्तान एवं विकेटकीपर), रोबिन रिज्के, आइरिस ज्विलिंग, हीदर सीगर्स, फ्रेडरिक ओवरडाइक, कैरोलिन डी लांगे, सिल्वर सीगर्स, इसाबेल वोनिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed