फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs SL: Sri Lanka squad announced for Test series against India; Mendis and Nissanka out, Dickwella returns

IND vs SL: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, मेंडिस-निसांका बाहर; डिकवेला की वापसी

Wed, 12 Aug 2026 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 03:00 PM IST
सार

श्रीलंका ने तीन विशेषज्ञ स्पिन विकल्प चुने हैं। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या टीम के प्रमुख स्पिनर हैं। श्रीलंका ने घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। 

विज्ञापन
IND vs SL: Sri Lanka squad announced for Test series against India; Mendis and Nissanka out, Dickwella returns
श्रीलंका की टीम - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का एलान हो गया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोसन डिकवेला करीब तीन साल बाद श्रीलंका की टेस्ट टीम में लौटे हैं। 33 वर्षीय डिकवेला ने पिछली बार 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला था। पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
विज्ञापन


श्रीलंका के स्क्वॉड में अनकैप्ड ऑफ स्पिनर केशरा नुवांथा और अनकैप्ड टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदर को भी जगह मिली है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की भी टीम में वापसी हुई है, जिन्होंने अब तक सिर्फ एक टेस्ट खेला है। वहीं, कुसल मेंडिस और पाथुम निसांका फिलहाल पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

 

मेंडिस की चोट से खुला डिकवेला के लिए रास्ता
डिकवेला की वापसी की सबसे बड़ी वजह कुसल मेंडिस का टीम से बाहर होना है। मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वहीं पाथुम निसांका भी कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं और टीम में नहीं हैं। इन दोनों की गैरमौजूदगी ने श्रीलंका के बल्लेबाजी क्रम में जगह बनाई है। इसी वजह से डिकवेला को 33 साल की उम्र में दोबारा टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

निसांका की गैरमौजूदगी में इन पर जिम्मेदारी
 
  • पाथुम निसांका के बाहर होने के कारण पसिंदु सूरियाबंदर को भी स्क्वॉड में अपनी जगह बनाए रखने का मौका मिला है।
  • हालांकि, श्रीलंका के लिए निशान मदुश्का और लाहिरु उदारा के पारी की शुरुआत करने की संभावना है।
  • दोनों ने श्रीलंका के पिछले टेस्ट में भी ओपनिंग की थी। मदुश्का ने भारत के खिलाफ वार्म अप मैच में ओपनिंग की थी और शानदार अर्धशतक लगाया था।
  • मध्यक्रम में दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस और कप्तानधनंजय डिसिल्वा की भूमिकाएं लगभग तय मानी जा रही हैं। इनके क्रमश: नंबर-तीन, चार और पांच पर उतरने की संभावना है।

घरेलू सीरीज के लिए चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज
 
  • श्रीलंका ने घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चार विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया है। ऑलराउंडर मिलान रत्नायके के रूप में टीम के पास पांचवां सीम गेंदबाजी विकल्प भी मौजूद है।
  • असिथा फर्नांडो के खेलने की संभावना सबसे ज्यादा है। उनके अलावा लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका में से भी टीम संयोजन के अनुसार गेंदबाज चुने जा सकते हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ICC (@icc)


तीन फ्रंटलाइन स्पिनर टीम में
 
  • श्रीलंका ने तीन विशेषज्ञ स्पिन विकल्प चुने हैं। बाएं हाथ के स्पिनर प्रभात जयसूर्या टीम के प्रमुख स्पिनर हैं।
  • उनके साथ अनकैप्ड केशरा नुवांथा या रमेश मेंडिस में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
  • बाएं हाथ से स्पिन करने वाले ऑलराउंडर सोनल दिनूषा भी टीम में हैं और निचले क्रम में बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प दे सकते हैं।

भारत के खिलाफ टेस्ट के लिए श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरु उदारा, निशान मदुश्का, कामिंदु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनूषा, नीरोजन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका।

भारत की अपडेटेड टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी और सरफराज खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed