फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios

IND vs PAK: ऐसा हुआ तो टी20 विश्वकप में फिर होगा महामुकाबला! भारत-पाकिस्तान आ सकते हैं आमने-सामने, पूरा समीकरण

Fri, 20 Feb 2026 08:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 20 Feb 2026 08:21 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान सुपर-8 में अलग-अलग ग्रुप में हैं, इसलिए वहां मुकाबला संभव नहीं। लेकिन यदि दोनों टीमें अपने-अपने सुपर-8 ग्रुप में टॉप-2 में रहकर अलग-अलग पोजिशन पर खत्म करती हैं, तो सेमीफाइनल में भिड़ सकती हैं। समान स्थान पर रहने पर फाइनल में टकराव की संभावना बनेगी।

विज्ञापन
IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS

विस्तार

टी20 विश्वकप 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक इस विश्वकप में कई दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले हैं। 2021 की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का ग्रुप स्टेज से बाहर होना चौंकाने वाला रहा। वहीं, जिम्बाब्वे ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। कई एसोसिएट टीमें भले ही सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाईं हों, लेकिन उनक कई खिलाड़ियों ने बल्ले और गेंद से सुर्खियां बटोरीं। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई विवाद हुए, लेकिन यह विवाद भारत और पाकिस्तान के बीच होने के साथ ही शांत हो गया।
विज्ञापन

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
भारत ने ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी
टीम इंडिया ने ग्रुप-ए के मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी और पड़ोसियों और उनके फैंस का मुंह बंद कर दिया। पाकिस्तान ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का एलान किया था और तब वहां के क्रिकेट पंडित और फैंस फर्जी बयानबाजी करते दिखे थे। फिर आईसीसी के चाबुक के डर से टूर्नामेंट शुरू होते-होते पाकिस्तान ने यू-टर्न ले लिया और टीम इंडिया के खिलाफ खेलने को तैयार हो गए।

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच एकतरफा तो रहा, लेकिन दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने लायक होती है। अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या इन दो देशों के बीच फिर से मुकाबला हो सकता है? समीकरण तो बन रहे हैं और सुपर-आठ में कुछ उसी तरह हुआ तो फैंस दोनों टीमों को किसी नॉकआउट मुकाबले में खेलते हुए देख सकते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
ग्रुप स्टेज में भारत शीर्ष पर, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर
भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में अपने सभी मैच जीते और अंक तालिका में शीर्ष पर रही। वहीं, पाकिस्तान की टीम चार में से तीन मैच जीतकर ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रही। उसे सुपर-आठ में पहुंचने के लिए जूझना पड़ा और नामीबिया के खिलाफ आखिरी मैच को जीतकर सुपर-आठ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रही। 2009 की टी20 चैंपियन पाकिस्तान टीम में कई खामियां देखने को मिलीं और नीदरलैंड्स अगर उन्हें पहले मुकाबले में हरा देता तो टीम बाहर भी हो सकती थी। पाकिस्तान नीदरलैंड्स के खिलाफ ग्रुप-ए मुकाबला तीन गेंद शेष रहते जीता था।
विज्ञापन

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : IANS
क्या फिर से हो सकता है भारत-पाकिस्तान मुकाबला?
इस टूर्नामेंट में 20 टीमों ने हिस्सा लिया था। सभी टीमों को पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप्स में बांटा गया। हर ग्रुप से शीर्ष-दो टीमों ने सुपर आठ राउंड के लिए क्वालिफाई किया। अब सुपर-आठ राउंड में चार-चार टीमों के दो ग्रुप्स बने हैं और टीमें आईसीसी द्वारा पहले से ही तैयार की गई सीडिंग्स के अनुसार तय की गई हैं। सुपर आठ राउंड में भारत को ग्रुप-1 में जबकि पाकिस्तान को ग्रुप-2 में जगह मिली है। टीम इंडिया के ग्रुप में वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की टीमें हैं। वहीं, पाकिस्तान के ग्रुप में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें हैं। 



सुपर आठ राउंड में प्रत्येक ग्रुप की एक टीम अपने ग्रुप में मौजूद तीन अन्य टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीमें दो अलग-अलग ग्रुप में होने के कारण एक-दूसरे से तो नहीं भिड़ेंगी। सुपर-आठ में दोनों ग्रुप्स से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। हालांकि, सेमीफाइनल में भारत का पाकिस्तान की भिड़ंत संभव है। अगर भारत और पाकिस्तान अपने-अपने ग्रुप्स में शीर्ष दो स्थान पर रहते हैं तो सेमीफाइनल में टकराव का समीकरण बन सकता है। आइए जानते हैं कैसे-

भारत-पाकिस्तान कैसे भिड़ सकते हैं? 

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : X
सेमीफाइनल में टकराव का गणित-

सेमीफाइनल का फॉर्मेट क्रॉसओवर सिस्टम पर आधारित है-

 
  • ग्रुप-1 की टॉप टीम बनाम ग्रुप-2 की दूसरे स्थान वाली टीम।
  • ग्रुप-2 की टॉप टीम बनाम ग्रुप-1 की दूसरे स्थान वाली टीम।

भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल कैसे होगा?

पहली स्थिति
 
  • भारत अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे।
  • पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे।
  • ऐसे में दोनों सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे।

दूसरी स्थिति
 
  • पाकिस्तान अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहे।
  • भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे।
  • तब भी सेमीफाइनल में भिड़ंत संभव है।

कब सेमीफाइनल नहीं होगा?
 
  • अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में पहले स्थान पर खत्म करती हैं।
  • अगर दोनों टीमें अपने-अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर खत्म करती हैं।
  • ऐसी स्थिति में वे सेमीफाइनल में एक-दूसरे से नहीं खेलेंगी।

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
सेम पोजिशन में रहने पर खुलेगा फाइनल में भिड़ंत का रास्ता
अगर दोनों टीमें सुपर-8 में समान पोजिशन पर खत्म करती हैं (जैसे दोनों पहले या दोनों दूसरे) तो वे अलग-अलग सेमीफाइनल खेलेंगी। अगर दोनों अपनी-अपनी सेमीफाइनल जीत जाती हैं, तब फाइनल में भारत बनाम पाकिस्तान महामुकाबला हो सकता है और अगर ऐसा हुआ तो फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का सुपर डोज होगा और स्टेडियम में एक इंच सीट नहीं मिलेगी। साथ ही फैंस टीवी से हटने का नाम नहीं लेंगे। 2007 वाला माहौल बनेगा और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : ANI
सेमीफाइनल का शेड्यूल और वेन्यू, शर्तें
पहला सेमीफाइनल चार मार्च को और दूसरा सेमीफाइनल पांच मार्च को होगा। 
 
  • अगर भारत और पाकिस्तान का सेमीफाइनल मुकाबला होता है तो भी मैच कोलंबो के प्रेमदासा में ही होगा। 
  • अगर पाकिस्तान का सेमीफाइनल किसी और से और भारत का किसी और से होता है, तो पाकिस्तान कोलंबो में और भारत मुंबई के वानखेडे़ में खेलेगा। 
  • अगर पाकिस्तान क्वालिफाई नहीं करता है और अंतिम-चार टीमें कोई और होती हैं तो कोलंबो में होने वाला सेमीफाइनल भी भारत शिफ्ट हो जाएगा। तब पहला सेमीफाइनल कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में होगा।
  • भारत और पाकिस्तान की टीम अगर फाइनल में पहुंचती हैं (यानी अलग अलग टीमों के खिलाफ सेमीफाइनल खेलते हुए) तो फाइनल भी कोलंबो में होगा। अगर पाकिस्तान नहीं पहुंचा तो फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो सकता है। यह तभी संभव है, जब दोनों अपने-अपने सुपर-8 ग्रुप में समान पोजिशन पर रहें, जैसे, पहले-पहले या दूसरे-दूसरे। 

IND vs PAK: How India and Pakistan Can Set Up a Semi-Final or Final Clash in T20 World Cup 2026; All scenarios
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : Twitter
पिक्चर में ट्विस्ट अभी बाकी है मेरे दोस्त!
यानी क्रिकेट फैंस के लिए अभी भी उम्मीद बाकी है। अगर दोनों टीमें लगातार जीतती रहीं और सही समीकरण बना, तो टी20 विश्व कप 2026 में एक और हाई-वोल्टेज भारत-पाकिस्तान मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed