{"_id":"6a322f9c6a0578217506beb3","slug":"ind-a-vs-afg-a-live-score-tri-nation-series-india-a-vs-afghanistan-today-match-scorecard-updates-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए पर बड़ी जीत से फाइनल में पहुंचा भारत ए, बल्लेबाजों के बाद चमके निशांत सिंधू","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND A vs AFG A: अफगानिस्तान ए पर बड़ी जीत से फाइनल में पहुंचा भारत ए, बल्लेबाजों के बाद चमके निशांत सिंधू
Wed, 17 Jun 2026 05:39 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दांबुला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 17 Jun 2026 05:39 PM IST
सार
IND A vs AFG A Tri Series 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का पांचवां मैच खेला गया। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत-ए की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 319 रन बनाए। जिसके जवाब में अफगानिस्तान-ए सिर्फ 218 रन की बना सकी और भारत-ए यह मुकाबला 101 रन से जीत गया।
विज्ञापन
वैभव और प्रियांश
- फोटो : BCCI
विस्तार
विज्ञापन
भारत-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारत-ए ने 101 रनों से जीत दर्ज की। यह मैच दांबुला में खेला गया, जहां अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत-ए ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान-ए की टीम 36.5 ओवर में 218 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और मुकाबला हार गई। भारत-ए की शुरुआत अच्छी रही, हालांकि वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन प्रियांश आर्य, कप्तान तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन
- यश ठाकुर ने तीसरे ओवर में हसन ऐसाखिल को ऋतुराज के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। वह 9 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए।
- 5.4 ओवर में अंशुल कंबोज ने खालिद तानिवाल को आउट किया। तानिवाल 10 गेंदों में 13 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी के हाथों कैच आउट हुए।
- अफगानिस्तान-ए को तीसरा झटका निशांत सिंधू ने दिया, जब उन्होंने इमरान मीर को आउट किया। मीर 27 गेंदों पर 32 रन बनाकर सूर्यांश शेडगे के हाथों कैच आउट हुए।
- फसील शिनोजादा ने 46 रनों की पारी खेली, लेकिन वे अनुकूल रॉय की गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।
- 28वें ओवर की पहली गेंद पर बहिर शाह 57 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट विप्रज निगम ने लिया और सूर्यांश शेडगे ने कैच पूरा किया।
- 32वें ओवर में मोहम्मद इशाक 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें यश ठाकुर ने पवेलियन भेजा, जबकि अशोक शर्मा ने डीप थर्ड मैन पर शानदार कैच लिया। यह यश ठाकुर का दूसरा विकेट रहा।
- 33वें ओवर की दूसरी गेंद पर फरमानुल्लाह सफी 17 रन बनाकर सूर्यांश शेडगे की गेंद पर LBW आउट हुए। यह शेडगे का पहला विकेट रहा।
- 37वें ओवर की दूसरी गेंद पर अनुकूल रॉय 4 रन बनाकर रन आउट हुए, उन्हें फसील शिनोजादा और फरमानुल्लाह सफी ने मिलकर रन आउट किया।
- इसके बाद उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर अंशुल कंबोज बिना खाता खोले रन आउट हो गए, जिन्हें मोहम्मद इशाक और अब्दुल्ला अहमदजई ने मिलकर आउट किया।
विज्ञापन
भारत की पारी
- पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव और प्रियांश ने 75 रन की ओपनिंग साझेदारी निभाई। वैभव 28 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें दावुदजई ने खालिद के हाथों कैच कराया।
- वहीं, प्रियांश ने 34 गेंद में अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ 31 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन बना सके।
- हालांकि, इसके बाद कुमार कुशाग्र ने कप्तान तिलक के साथ मिलकर पारी संभाली। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 122 गेंद में 104 रन की साझेदारी निभाई। कुशाग्र 67 गेंद में पांच चौके की मदद से 58 रन बनाकर आउट हुए।
- वहीं, सूर्यांश शेडगे कुछ खास नहीं कर सके और सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा की बेहतरीन पारी समाप्त हुई। वह 75 गेंद में पांच चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए।
- तिलक के आउट होने के बाद विप्रज ने निशांत के साथ 29 गेंद में 41 रन की तेज साझेदारी की। निशांत 26 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हुए।
- वहीं, विप्रज ने 20 गेंद में चार चौके की मदद से 30 रन की पारी खेली। अनुकूल रॉय चार रन बना सके। अंशुल कंबोज आखिरी गेंद पर रन आउट हुए।
- अफगानिस्तान-ए की ओर से फरीदून दाउदजई, अब्दुल्लाह अहमदजई और फरमनुल्लाह साफी ने दो-दो विकेट लिए। जहीर खान को एक विकेट मिला।
त्रिकोणीय सीरीज में भारत का प्रदर्शन
भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।
भारत-ए ने अब तक इस त्रिकोणीय सीरीज में इस मैच से पहले तीन मैच खेले हैं। टीम को एक में जीत मिली है, जबकि दो में टीम हार चुकी है। भारत के दो अंक हैं। वहीं, श्रीलंका ने तीन में से दो जीते हैं और शीर्ष पर है। अफगानिस्तान ने दो में से एक गंवाए है और भारत के खिलाफ जीत हासिल की थी।