फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Happy Holi: From Virat Kohli to Coach Gautam Gambhir, Cricket Fraternity Extends Festive Wishes

Happy Holi: कोहली से कोच गंभीर तक, क्रिकेट जगत ने फैंस को दीं होली की शुभकामनाएं, जानें क्या कहा

Wed, 04 Mar 2026 01:07 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 04 Mar 2026 01:07 PM IST
सार

आज पूरा देश होली का त्योहार मना रहा है। होली के अवसर पर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया और भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी संदेश साझा किया। सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने भी फैंस को बधाई दी।

विज्ञापन
Happy Holi: From Virat Kohli to Coach Gautam Gambhir, Cricket Fraternity Extends Festive Wishes
कोहली और गंभीर - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया और हेड कोच गौतम गंभीर ने होली के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि रंगों का त्योहार सभी की जिंदगी में खुशियां और आनंद लाएगा। 
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, 'सभी को बहुत-बहुत खुश और रंगीन होली की शुभकामनाएं।' बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'होली के रंग आपकी जिंदगी में खुशियां, आनंद और समृद्धि भर दें। एक मजेदार सेलिब्रेशन की शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक्स पर लिखा, 'होली मनाने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' इससे पहले मंगलवार को, पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, भारत के दिग्गज विराट कोहली और क्रिकेट जगत के कई मौजूदा और पूर्व सदस्यों ने होली के मौके पर फैंस को शुभकामनाएं दी थीं।
विज्ञापन

तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, 'होली की शुभकामनाएं। उम्मीद है यह दिन आपके लिए सकारात्मकता, अच्छी सेहत और ढेर सारे खुशी के पल लेकर आए। अगर आप पूरी तरह भीग भी जाते हैं, तो इसे एक विनिंग परफॉर्मेंस समझें।' वहीं, विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में लिखा था, 'होली की शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपकी जिंदगी में सफलता, खुशी और सकारात्मकता लाए।'

फिलहाल भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप-2026 में व्यस्त है। टीम इंडिया इंग्लैंड के विरुद्ध सेमीफाइनल मुकाबले की तैयारी में जुटी है। यह मैच पांच मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed