फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   From Smriti Mandhana to Jemimah Rodrigues: Indian Women Cricketers Steal the Spotlight at Nita Ambani’s Event

Nita Ambani: नीता अंबानी के इवेंट में भारतीय महिला क्रिकेटर्स का जलवा, प्रतिका से लेकर हरलीन तक ने चुराई महफिल

Tue, 06 Jan 2026 10:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Jan 2026 10:06 AM IST
सार

नीता अंबानी द्वारा आयोजित 'यूनाइटेड इन ट्रंफ' सम्मान समारोह में भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने अपने शानदार फैशन सेंस से सभी का ध्यान खींचा। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्स समेत कई खिलाड़ियों ने एलिगेंट और ट्रेंडी आउटफिट्स में शिरकत कर इवेंट की रौनक बढ़ा दी।

विज्ञापन
From Smriti Mandhana to Jemimah Rodrigues: Indian Women Cricketers Steal the Spotlight at Nita Ambani’s Event
मंधाना, अरुंधति, जेमिमा और हरमनप्रीत - फोटो : Instagram

विस्तार

मुंबई में पांच जनवरी को रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। 'यूनाइटेड इन ट्रंफ' नाम के इस कार्यक्रम में महिला, पुरुष और दृष्टिबाधित महिला वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीमों को सम्मानित किया गया। इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं भारतीय महिला क्रिकेटर्स, जिन्होंने अपने स्टाइल और ग्रेस से सभी का ध्यान खींच लिया। 
विज्ञापन


मुंबई में आयोजित इस भव्य समारोह में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम की कप्तान दीपिका टीसी और पूर्व भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा सहित कई दिग्गज खिलाड़ी उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की गई और उनके योगदान को देश के लिए गर्व का विषय बताया गया। नीता अंबानी ने इस मौके पर विश्व विजेता दोनों महिला क्रिकेट टीम और 2024 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को सम्मानित किया। इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आए हैं।
विज्ञापन



विश्व चैंपियन भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी और सचिन। नीता अंबानी ने भारतीय दृष्टिबाधित महिला क्रिकेट टीम को सम्मान स्वरूप चेक सौंपा और टीम के साथ यादगार फोटो खिंचवाई। - फोटो : ANI
विज्ञापन
विज्ञापन



विश्व चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी - फोटो : ANI


भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के साथ नीता अंबानी और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह - फोटो : ANI

रोहित शर्मा का डैशिंग लुक, नीता अंबानी के साथ नजर आए
नीता अंबानी के साथ इस इवेंट में रोहित शर्मा बेहद स्मार्ट और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्लैक टेक्सचर्ड ब्लेजर के साथ ब्लैक टी-शर्ट और ट्राउजर पहना था। वहीं नीता अंबानी पिंक साड़ी में एलिगेंस और ग्रेस का परफेक्ट उदाहरण दिखीं।

हरमनप्रीत कौर और दीप्तिका टीसी का एलिगेंट अंदाज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और भारतीय महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की कप्तान दीप्तिका टीसी भी इस समारोह में मौजूद रहीं। दीप्तिका टीसी ने क्लासिक ब्लैक सूट के साथ व्हाइट शर्ट पहनी और सादे हेयरस्टाइल में बेहद एलिगेंट नजर आईं। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने ब्लैक और रेड साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज और ब्रोकेड-एम्ब्रॉयडरी कॉर्सेट पहनकर बेहद स्टाइलिश लुक कैरी किया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी और राधा यादव का ग्लैम लुक
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस मौके पर एमराल्ड ग्रीन गाउन पहना, जिसके ऊपर उन्होंने क्रॉप्ड ब्लेजर स्टाइल किया। उनका यह लुक बेहद रिफाइंड और मॉडर्न नजर आया। अरुंधति रेड्डी ने सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स से सजे ग्रे सूट में शिरकत की, जबकि राधा यादव ऑफ-शोल्डर डिज़ाइन वाली आइस-ब्लू मिडी ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिखीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


जेमिमा रॉड्रिग्स का ट्रेंडी ऑल-ब्लैक अवतार
भारतीय क्रिकेट की चैंपियन खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में सबका ध्यान खींचा। उन्होंने स्ट्रैपलेस ब्लाउज और फ्लेयर्ड पैंट्स पहनी, जिसमें कलरफुल फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी की गई थी। साइड-पार्टेड खुले बाल, चंकी ब्रेसलेट्स और मिनिमल मेकअप के साथ उनका यह लुक बेहद ट्रेंडी और कॉन्फिडेंट नजर आया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


हरलीन देओल और प्रतिका रावल की सादगी में स्टाइल
हरलीन देओल ने ब्लैक ब्लेजर ड्रेस में शिरकत की, जिसमें फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी और फिटेड सिलुएट देखने को मिला। स्मोकी आईज और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके लुक को और निखारा। वहीं, प्रतिका रावल क्रीम कलर के लॉन्ग ओवरकोट में हमेशा की तरह बेहद एलिगेंट नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मिताली राज का क्लासिक और ग्रेसफुल अंदाज
पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने इस समारोह के लिए सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चुना। उन्होंने व्हाइट शीयर सिल्क ब्लाउज को ब्लैक फ्लेयर्ड पैंट्स के साथ पेयर किया। रेड हील्स और रेड लिपस्टिक ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


झूलन गोस्वामी का सॉलिड ब्लैक स्टेटमेंट
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने ऑल-ब्लैक आउटफिट में अपनी सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण पेश किया। सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स वाला ब्लैक ब्लेजर, मैचिंग पैंट्स और ब्लैक लोफर्स में वह बेहद ग्रेसफुल नजर आईं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed