{"_id":"5b6c27234f1c1b49778b6e91","slug":"ziva-dhoni-become-stress-buster-for-ms-dhoni","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएस धोनी को बेटी जीवा से मिलती है इतनी मदद, सबसे बड़ा कमाल यह हुआ है","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एमएस धोनी को बेटी जीवा से मिलती है इतनी मदद, सबसे बड़ा कमाल यह हुआ है
स्पोर्ट्स डेस्क्, अमर उजाला
Updated Thu, 09 Aug 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
ZIVA DHONI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपने क्रिकेट करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं, लेकिन उनका भरोसा किसी भी मायने में कम नहीं हुआ है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके नंबर्स और उपलब्धियां उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाती है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
धोनी का वर्तमान में करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद धोनी उस लय को टीम इंडिया के लिए बरकरार नहीं रख सके। इसे देखते हुए एक्सपर्ट्स ने टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े किए। इस स्थिति से धोनी पर मानसिक दबाव जरूर पड़ा होगा, जो समझा जा सकता है।
विज्ञापन
हाल ही में महान बल्लेबाज ने अपनी बेटी जीवा धोनी के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे वो उनकी चिंताएं हटा देती हैं। 37 वर्षीय धोनी ने यह भी बताया कि जब भी वह कही जाते हैं तो लोग बड़ी उत्सुकता से जीवा के बारे में पूछते हैं। धोनी ने कहा, 'जीवा बहुत जिंदादिल है। उसके पास में रहने से अच्छा महसूस होता है। वह सुबह जब से उठती है तो उसके बाद पूरे दिन घूमती रहती है। वह अपने आप का ध्यान रखना जानती है, इसलिए हम उसकी चिंता नहीं करते कि वह खुद को चोट न पहुंचा ले। वह चिंताएं दूर कर देती हैं, इसलिए उसका पास में रहना अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
धोनी ने आगे बताया, 'अभी वह बमुश्किल साढ़े तीन साल की है। मैं जहां भी जाता हूं तो लोग मुझसे पूछते हैं कि जीवा कहां है और वो क्या कर रही है। मैं कहीं दृश्य में नहीं रहता हूं।'