{"_id":"5d31dd608ebc3e6cd8781a5b","slug":"zimbabwe-ban-bcci-likely-to-wait-till-october-before-taking-call-on-january-home-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज पर फैसले के लिए अक्टूबर तक इंतजार करेगा बीसीसीआई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जिंबाब्वे के खिलाफ सीरीज पर फैसले के लिए अक्टूबर तक इंतजार करेगा बीसीसीआई
Fri, 19 Jul 2019 08:40 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 19 Jul 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंबाब्वे क्रिकेट को आईसीसी से निलंबित करने के बाद बीसीसीआई अगले साल जनवरी में होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज की वैकल्पिक योजना पर काम करने लिए अक्तूबर तक का इंतजार करेगा।
विज्ञापन
आईसीसी ने जिंबाब्वे क्रिकेट को वैश्विकसंस्था के संविधान के उल्लंघन के लिए तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया, जो किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करती। इस फैसले के बाद जिंबाब्वे क्रिकेट टीम का भारत दौरा प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन
तय कार्यक्रम के मुताबिक भारतीय टीम को उनके खिलाफ पांच, सात और 10 जनवरी को तीन टी20 खेलने हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने कहा,‘फिलहाल हम किसी वैकल्पिक योजना पर काम नहीं कर रहे है। हम आईसीसी की 16 अक्तूबर की होने वाली त्रैमासिक बैठक का इंतजार करेंगे। उन्हें चीजों को ठीक करने के लिए तीन महीने का समय दिया गया है। ऐसे में इंतजार करना ठीक रहेगा।’
विज्ञापन
उन्होंने हालांकि माना कि जिंबाब्वे क्रिकेट को अगर अक्तूबर तक आईसीसी से हरी झंडी नहीं मिली तो स्थिति कुछ अलग होगी।