{"_id":"6082d6e55fedcc3aad4a3dda","slug":"zim-vs-pak-luke-jongwe-shines-as-zimbabwe-defeated-pakistan-for-the-first-time-in-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"ZIM vs PAK: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 99 रन पर किया ढेर, पहली बार टी-20 में हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ZIM vs PAK: जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 99 रन पर किया ढेर, पहली बार टी-20 में हराया
Fri, 23 Apr 2021 07:47 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 23 Apr 2021 07:47 PM IST
सार
- जिम्बाब्वे ने पहली बार पाकिस्तान को टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हराया
- पाकिस्तान की टीम 99 रन पर हुई ऑल आउट
- दोनों टीमें सीरीज में एक-एक की बराबरी पर
विज्ञापन
जिंबाब्वे बनाम पाकिस्तान
- फोटो : twitter@ZimCricketv
विस्तार
जिम्बाब्वे और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने 19 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की। जिम्बाब्वे की टीम ने पाकिस्तान को पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय में हराया। इस जीत के साथ ही दोनों टीमें तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
इससे पहले हरारे में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर जिम्बाब्वे को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 83 रन पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद टीम ने जैसे-तैसे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 118 रन बनाए। तिनशे कामुनहुंकावे ने सबसे अधिक 34 रन बनाए। जबकि पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद हसनैन और दानिश अजीज ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही और मोहम्मद रिजवान 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बा फखर जमां भी कुछ खास नहीं कर पाए और वह भी दो रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान की तरफ से कप्तान बाबर आजम (41) ने कुछ संघर्ष किया लेकिन दूसरे छोर पर उसके विकेट लगातार गिरते रहे। देखते-देखते पाकिस्तान की पूरी टीम 19.5 ओवर में 99 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
जिम्बाब्वे की तरफ से ल्यूक जोंगवे सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट चटकाए। वहीं रेयान बर्ल को दो सफलता मिली।